संभल के मेंथा फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल के मेंथॉल फैक्ट्री में आग लग गई। जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के जहूर गार्डन कालोनी में स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। फैक्ट्री से उठते धुएं को देखकर आसपास के…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
संभल के मेंथा फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान | फ़ोटो: TVL News
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल के मेंथॉल फैक्ट्री में आग लग गई। जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के जहूर गार्डन कालोनी में स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। फैक्ट्री से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने फैक्ट्री स्वामी व अन्य लोगों को सूचना दी।
जानकारी मिलने पर थाना व कोतवाली पुलिस के साथ दमकल भी मौके पर पहुंच गई। जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसी बीच एएसपी व एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की बारे में जानकारी ली। फैक्ट्री स्वामी ने आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही है।
संभल के ASP आलोक जायसवाल ने बताया, "आग आज सुबह लगी थी, आग पर काबू पा लिया गया है इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ घरेलू गैस फटने की बात सामने आ रही है, हम जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।