संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना नखासा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया है| जिले के थाना नखासा क्षेत्रान्तर्गत 'हसनपुर- संभल मार्ग पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़त हो गई।
हादस में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक मृतकों में एक युवक की पहचान हो चुकी है| पुलिस बाकी 3 मृतक युवकों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
''बताया जा रहा,''दोनों बाइकों की स्पीड काफी तेज थी। जिससे बाइकों की आपस में जोरदार भिड़त हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए।"मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
हादसे की जानकारी मिलने पर "मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गया है| वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसको मुरादाबाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल को संभल के निजी अस्पताल ले जाया गया है।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया,''हसनपुर-संभल मार्ग पर एक दुखा घटना हुई है| दो बाइकों 3-3 सवार युवकों की आपस में टक्कर हो गई,जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| 02 अन्य घायल है, जो घायल है उनको अस्पताल के लिए भेज दिया गया है|