नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भीटीमाफी मे मंगलवार को ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव ने बीडीओ विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीणों में कंबल वितरित किया। कंबल पा कर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कंबल वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय शायर असद महताब ने अपनी शायराना जबां से चार चांद लगा दिया।
इससे पहले समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे नाथनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्र का ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री मिश्र ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण समाज ही भारतीय संस्कृति की मूल पहचान है। समाज का सुविधा संपन्न तबका जरूरतमंदों की मदद में खड़ा हो कर समाज में संतुलन बनाने का काम करता है। श्री मिश्र ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहकर जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही असली जन प्रतिनिधि कहलाता है।
श्री मिश्र ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। एडीओ आईएसबी अभय सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना बेहद पुनीत कार्य है। ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया
कि उनके मान सम्मान की रक्षा के साथ ही उनके सुख दुख में हमेशा खड़ा रहने का प्रयास करूंगा। उन्होंने भीटी के ग्रामीणों के जल निकासी की समस्या दूर करने की बीडीओ से मांग किया। जिस बीडीओ श्री मिश्र ने जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट करके उन्हे सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय शायर असद महताब ने अपने शायराना संचालन से मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों में कंबल वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विश्राम यादव, प्रधानाध्यापक विनोद गुप्ता, पंचायत सहायक श्यामू यादव, अखिलानंद पांडेय, मनोज कुमार, रमेश गुप्ता, योगेंद्र जायसवाल, हनुमान यादव, अरविन्द, ब्रम्हानंद, राम लखन, राम मिलन सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।