संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने बुधवार को चेन स्नेचिंग, लूट व चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया| कल यानी मंगलवार को अनुराधा यादव पत्नी रामअशीष यादव निवासिनी ग्राम घटरम्हा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा सूचना दी गयी कि पति राम अशीष यादव के साथ अपने मोटर साइकिल संख्या UP58R 8060 हीरो एचएफ डीलक्स से अपने मायके ग्राम मझगावा से वापस अपने घर आ रही थी कि 07.30 बजे शाम को जैसे ही दुल्हीपार नदी के पुल पर पहुंची तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके गले का मंगल सूत्र तथा पर्स खींचकर भागने लगे।
जल्दबाजी में भागते समय दोनो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटर साइकिल से कुछ दूरी पर गिर गये लेकिन एक व्यक्ति भाग गया तथा एक व्यक्ति अखिलेश सिंह पुत्र रामदत्त सिंह निवासी बड़गो थाना कोतवाली जिला संत कबीर नगर को पकड़ लिया गया| जिसके पास से वादिनी का पर्स (850 रु0 नकद) बरामद किया गया।
अनुराधा यादव द्वारा बताया गया कि इन लोगो के साथ एक अन्य मोटर साइकिल पर दो लोग और भी थे जो इन लोगो से कुछ दूरी बनाकर इन लोगो के साथ चल रहे थे वो भी भाग गए है।
पुलिस ने बताया,''अनुराधा यादव की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तत्काल कार्यवाही करते हए मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 191/2022 धारा 392/411 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था| पुलिस ने बताया,'''घटना में सम्मिलित अन्य फरार आरोपी पिन्कू यादव पुत्र पारस यादव निवासी बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद को बड़गो से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 सं0 UP 58 L 4988 HF डिलक्स सहित गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अभियुक्त अखिलेश सिंह पुत्र रामदत्त सिंह से घटना में शामिल अन्य व्यक्तियो के बारे में पूछा गया तो बताया कि भागने वालों में ध्रुव यादव पुत्र श्याम देव यादव, पिंकू यादव पुत्र पारस यादव, गंगा पुत्र राजकिशोर सिंह निवासीगण बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद थे तथा भागे हुए उपरोक्त व्यक्ति ही मंगल सूत्र छीनकर भागे थे।
पुलिस ने बताया,''अखिलेश सिंह पुत्र रामदत्त सिंह की निशानदेही पर ध्रुव यादव पुत्र श्यामदेव यादव को उसके घर के बरामदे से गिरफ्तार किया गया अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1-अखिलेश सिंह पुत्र रामदत्त सिंह निवासी बड़गो थाना कोतवाली जिला संत कबीर नगर।
2- पिन्कू यादव पुत्र पारस यादव निवासी बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर।