मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संतकबीरनगर में बैलेट पेपर के साथ पकड़ा गया लेखपाल: डीएम ने किया सस्पेंड, FIR दर्ज; मामले की जांच के लिए एडीएम(जे) की अध्यक्षता में बनी कमेटी

संतकबीरनगर: मतगणना स्थल के गेट पर मतदान के बाद से ही सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए गेट पर बैठे हैं। संतकबीरनगर में एक लेखपाल को सपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर लेकर अंदर जाते हुए रंगे ह…

संतकबीरनगर में बैलेट पेपर के साथ पकड़ा गया लेखपाल: डीएम ने किया सस्पेंड, FIR दर्ज; मामले की जांच के लिए एडीएम(जे) की अध्यक्षता में बनी कमेटी
संतकबीरनगर में बैलेट पेपर के साथ पकड़ा गया लेखपाल: डीएम ने किया सस्पेंड, FIR दर्ज; मामले की जांच के लिए एडीएम(जे) की अध्यक्षता में बनी कमेटी | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर: मतगणना स्थल के गेट पर मतदान के बाद से ही सपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की रखवाली के लिए गेट पर बैठे हैं।  संतकबीरनगर में एक लेखपाल को सपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर लेकर अंदर जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी होने पर डीएम दिव्या मित्तल ने बैलेट पेपर और रजिस्टर को जब्त कर लिया है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तथा इस प्रकरण की जांच हेतु ADM(J) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।



जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा,''मतगणना की तैयारियों के संबंध में RO-खलीलाबाद के साथ उनका स्टाफ काउंटिंग हाल के लिए जा रहा था साथ में ईवीएम मशीनों का रजिस्टर ले गए थे। खलीलाबाद के लेखपाल नागेंद्र सिंह के पास रजिस्टर में ईवीएम मशीन में लगाए जाने वाले दो पर्चे पाए गए। तत्काल प्रभाव से उन को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध FIR दर्ज करा दी गई है तथा इस प्रकरण की जांच हेतु ADM(J) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।