मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संतकबीरनगर: कपडों के बंडलों के बीच 60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिहार ले जा रहा शराब तस्कर दबोचा

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कपडों के बंडलों के बीच लगभग 60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिहार ले जा रहे अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…

संतकबीरनगर: कपडों के बंडलों के बीच 60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिहार ले जा रहा शराब तस्कर दबोचा
संतकबीरनगर: कपडों के बंडलों के बीच 60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिहार ले जा रहा शराब तस्कर दबोचा | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कपडों के बंडलों के बीच लगभग 60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिहार ले जा रहे अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संतकबीरनगर पुलिस ने बताया,'' न्यू इण्डिया ट्रांसपोर्ट कम्पनी दुर्गा मन्दिर के पास से प्लास्टिक के दो बण्डलों में कपड़ों के बीच रखी गयी ब्लेन्डर प्राइट ब्राण्ड के कुल 07 बोतल (धारिता प्रत्येक बोतल 750 मि0ली0), ब्लैक डाग ब्राण्ड के 156 बोतल (धारिता प्रत्येक बोतल 180 मि0ली0)- गोल्फर शाट ब्राण्ड की 146 बोतल (धारिता प्रत्येक बोतल 180 मि0ली0) तथा बच्चों के कपड़े ( 140 पीस लोवर व 101 पीस टी शर्ट) कुल (02 बड़ी बोरियों में कपड़ों के साथ 309 बोतल) के साथ 01 अभियुक्त नाम पता अभिषेक कुमार कुर्मी पुत्र प्रमोद कुमार कुर्मी निवासी वार्ड नं0 24 कल्याणी बड़ा लेन दीवानरोड थाना टाउन जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 297 / 2022 धारा तथा 417/419/420 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।



अभियुक्त अभिषेक कुमार कुर्मी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि साहब हमारे राज्य बिहार में शराब की विक्री प्रतिबन्धित है तथा यह माल हम लोग चोरी छिपे ले जाकर शराब के शौकीन को उच्च कीमत पर बेंचते है। जिससे हमें काफी आर्थिक लाभ होता है | लाभ में मिले हुए पैंसो को हम लोग आपस में बराबरबराबर बांट लेते है। 



कहीं पकड़े जाने के डर से हम लोग शराब को भ्रमित करने व धोखा देने की मंशा से छलपूर्वक कपड़े व दैनिक इस्तेमाल की चीजों मे छुपा कर रख देते हैं जिससे वह माल सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुँच जाता है। 




दिनांक 22.05.2022 को हम व हमारे दो अन्य साथी 1-राजाकुमार पुत्र अज्ञात निवासी कमल प्रसाद लेन दीवान रोड थान टाउन जिला मुजफ्फरपुर बिहार 2- मुहम्मद असगर निवासी कमरा मुहल्ला बनारस बैंक चौक जनपद मुजफ्फरपुर के साथ खलीबाबाद खरीददारी करने हेतु आए थे तथा हम तीनों ने साथ मिलकर कपड़ों की खरीददारी की |



तय योजना के मुताबिक शराबद खरीदने हेतु मैंने अपने साथी राजाकुमार व मुहम्मद असगर को रूपये देकर शराब को इन्हें कपड़ों के बीच खरीद कर छिपा देने के लिए बता दिया तथा गट्ठर में पैक करने के बाद उसे J.M.D. नाम से मुजफ्फरपुर के लिए इसी ट्रांसपोर्ट पर दिनांक 22.05.2022 को बुक कर दिया था|  परन्तु समय से माल ने पहुंचने पर आज जानकारी करने के लिए खलीलाबाद आया था कि आप लोग द्वारा पकड़ लिया गया 




गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: अभिषेक कुमार कुर्मी पुत्र प्रमोद कुमार कुर्मी निवासी वार्ड नं0 24 कल्याणी बड़ा लेन दीवानरोड थाना टाउन जिला मुजफ्फरपुर। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।