संतकबीरनगर (उत्तर प्रदेश): संतकबीर नगर जिले में खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के के बाहर सोमवार सुबह (19 सितंबर, 2022 को) नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| घटनास्थल से दोनों का मोबाइल बरामद हुआ था। मोबाइल से दोनों की पहचान हुई। प्रेमी-प्रेमिका गोरखपुर के रहने वाले हैं।
मृतकों की पहचान गोरखपुर जिले के निवासी 17 वर्षीय अंशु गोंड और 15 वर्षीय आंचल के रूप में हुई है। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। दोनों पट्टीदारी में भाई-बहन लगते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। वह दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। सोमवार सुबह दोनों के शव नाथनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर के पास पेड़ से लटके मिले।
सीओ सदर अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं । तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, किशोरी के पिता ने बताया, "रविवार की रात बेटी घर से बाहर गई थी। देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के साथ उसकी तलाश कर रहे थे। रातभर उसे खोजते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बेटी का फोन भी बंद जा रहा था। रात में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।