संत कबीर नगर: यूपी के संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम का हत्या करके फेंका गया शव खेत से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मटिहना निवासी 7 वर्षीय मासूम अरुण गुप्ता पुत्र स्व. श्याम सुंदर गुप्ता का शव रविवार को महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के पास से कठिनइया नदी के पुल के पास गेहूं की खेत में मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व घर के पास खेलते समय मासूम लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, नहीं मिला। उसके बाद कोतवाली खलीलाबाद में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
मृतक मासूम अरुण गुप्ता की मां प्रमिला गुप्ता ने गांव के ही मंटू पुत्र सुरेश चंद्र पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इससे पहले कल यानी शनिवार को संत कबीर नगर ने बताया था,'' फोटो (अरुण गुप्ता) जारी करते हुए यह बच्चा जिसका नाम पता अरूण पुत्र स्व० श्यामसुन्दर उम्र 07 वर्ष निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर जो लाल रंग का शर्ट व जींस पहने हुए है, दिनांक 04.03.2022 को सुबह 09:00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया है तथा अभी तक वापस नहीं आया है।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के पश्चात इसका कुछ पता नही चला । बच्चे की माता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 131 1 2022 धारा 363 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।