मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संतकबीरनगर: आगामी 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां हुई तेज

जिले के दक्षिणांचल में स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में 27 दिसंबर से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में अपना परचम फहराने के लिए नौनिहालों ने…

संतकबीरनगर: आगामी 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां हुई तेज
संतकबीरनगर: आगामी 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां हुई तेज | फ़ोटो: TVL News

जिले के दक्षिणांचल में स्थित एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में 27 दिसंबर से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


 इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में अपना परचम फहराने के लिए नौनिहालों ने युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू दिया है। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन और प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी की निगरानी में एथेलेटिक्स, वालीबाल, खो-खो, रस्साकसी, जलेबी दौड़, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं के लिए छात्र छात्राओं ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।


 असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद में भी बच्चों का सर्वांगीण विकास होना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन नौनिहालों में प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना को बढ़ाते हैं। श्री पांडेय ने बताया कि सभी इंवेट में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। सभी प्रतियोगिताओं के लिए ग्राउंड तैयार करा दिया गया है।


 उन्होंने स्पष्ट किया कि नौनिहालों को शिक्षा के साथ ही खेल में भी  पारंगत बनाना संस्थान का संकल्प है। प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए छात्र छात्राओं को चार टीमों में बांटा गया है।


 येलो हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस और ब्लू हाउस की टीमें एथेलेटिक्स सहित अन्य आयोजित प्रतियोगिताओं में अपना परचम फहराने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 27 दिसंबर को आयोजित होगा। वार्षिक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और संस्थान के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को नौनिहालों ने कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, जैवलिन थ्रो, वालीबाल आदि प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने के लिए जमकर पसीना बढ़ाया। बढ़ाया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।