संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेई की बुधवार को 100वीं जयंती मनाई गई। संतकबीरनगर जनपद के थुरंडा चौराहे पर उनकी जयंती पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मुख्य अतिथि और खलीलाबाद सदर लोक प्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी रहे।
अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अटल जी को भारत माता का सच्चा सपूत बताते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने देश की तरक्की के लिए जो जो सपना देखा था,
आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पूरा कर रहे हैं। उन्होंने नए बूथ अध्यक्षों को याद दिलाया कि कैसे एक सीट कम होने की वजह से अटल जी प्रधानमंत्री नहीं रह पाए थे। एक एक वोट की बहुत कीमत होती है। सभी बूथ अध्यक्षों को इसका ध्यान रखना होगा। मुख्य अतिथि ने बताया कि आज लोगों को फ्री राशन का राशन मिल रहा है उसकी शुरुआत अटल की की सरकार में हुई थी।
प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण, भारत की अंतराष्ट्रीय इकनामी में उछाल, फोर लेन सड़कों के लिए धन जमा करने का सर्वोत्तम तरीका सहित अनेकों जनता और देश हित के लिए कार्य किया गया। जिसका आज परिणाम दिखाई दे रहा है।
किसान, महिला, व्यापारी, उद्यमी सहित सभी वर्ग के लोगों का अटल जी ने विशेष ध्यान दिया था। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा बनी जनपद की पहली सड़क कांटे थुरंडा सड़क पर सभी लोगों ने करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर अटल बिहारी बाजपेई जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अटल सरकार में बूथ अध्यक्ष रहे लोगों को मुख्य अतिथि और विधायक ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। साथ ही नए बूथ अध्यक्षों की घोषणा की गई और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमर राय, महामंत्री कौशल सिंह, गणेश पाण्डेय, जिला मंत्री अनिल तिवारी, नगर अध्यक्ष सत्तविंदर पाल जज्जी, कांटे मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा उमेश चंद तिवारी, मुरली जायसवाल, बनार्जीलाल अग्रहरी, ठाकुर प्रसाद पांडेय, शेषनाथ यादव, रमजान, राजेश उपाध्याय, आकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेई की बुधवार को 100वीं जयंती मनाई गई।