संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामललीत चौधरी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया।
सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
खलीलाबाद डाक बंगले में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष राम अमित चौधरी का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।
कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर जन्मदिन को त्योहार के रूप में मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, युवा भाजपा नेता सचिन पाल सिंह, धनंजय पांडे, दयाराम कनौजिया, दिनेश सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, नसीम अहमद, शक्ति श्रीवास्तव, अमित सिंह, डब्लू सिंह, मकसूद अहमद, सोनू सिंह, पिंटू तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपाइयों ने अपने पूर्व जिला अध्यक्ष राम ललित चौधरी को बुकें भेंटकर व मिठाई खिलाकर अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।