मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सपना फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की "वसुधरा" का पायलट एपिसोड हुआ लॉन्च Inbox

मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के मड आइलैंड स्थित शुभम विला में सपना फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की बहुप्रतीक्षित टेलीविजन सीरीज "वसुधरा" का पायलट एपिसोड बड़े ही धूमधाम से लॉन्च किया गया। यह शो राष्ट्रीय दूरद…

सपना फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की "वसुधरा" का पायलट एपिसोड हुआ लॉन्च Inbox
सपना फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की "वसुधरा" का पायलट एपिसोड हुआ लॉन्च Inbox | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के मड आइलैंड स्थित शुभम विला  में सपना फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की बहुप्रतीक्षित टेलीविजन सीरीज "वसुधरा"  का पायलट एपिसोड बड़े ही धूमधाम से लॉन्च किया गया। यह शो राष्ट्रीय  दूरदर्शन चैनल डीडी 1 पर प्रसारित किया जाएगा।  


"वसुधरा"  का निर्माण हरि ओम शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, और निशीथ एम टोलिया द्वारा  किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की कमान अनुभवी निर्देशक चंद्र सेन ने  संभाली है। इस शो में कई दिग्गज कलाकारों की टोली नजर आएगी, जिनमें रणजीत,  सुदेश बेरी, वर्षा उसगांवकर, सुधा चंद्रन, कोयलिया लहरी, स्मिता ओक, शहबाज  खान,आदि ईरानी , राजू श्रेष्ठ, बबीता ठाकुर और मास्टर आयुष्मान शामिल हैं।  खास बात यह है कि इस शो के जरिए वसुधरा प्रसाद को पहली बार पेश किया जा रहा  है, जिनकी अभिनय प्रतिभा पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।  


नटवर  चावड़ा इस सीरीज के कार्यकारी निर्माता (एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर) के रूप  में जुड़े हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने में अहम भूमिका निभाई  है।  


लॉन्च इवेंट के  दौरान कलाकारों और निर्माताओं ने मीडिया से बातचीत की और शो के बारे में  अपने विचार साझा किए। सभी ने *"वसुधरा"* को एक सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा  बताया, जो दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि कई महत्वपूर्ण  संदेश भी देगा।  


डीडी 1  पर प्रसारित होने वाला यह शो आने वाले समय में दर्शकों के दिलों में अपनी  खास जगह बनाने की पूरी तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि "वसुधरा"  दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।