मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुली नं 1 के “हुस्न है सुहाना” गाने में सारा अली खान और वरुण धवन ने अपनी ग़जब की केमिस्ट्री के साथ फ़्लोर पर धूम मचाई|

डेविड धवन की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ और पैर थिरकाने वाला हिट गीत, ‘तेरी भाभी’ के मनोरंजक ट्रेलर के बाद, अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज एक नया गीत – ‘हुस्न है सुहाना’ का अनावरण किया। 90 के दशक के…

कुली नं 1 के “हुस्न है सुहाना” गाने में सारा अली खान और वरुण धवन ने अपनी ग़जब की केमिस्ट्री के साथ फ़्लोर पर धूम मचाई|
कुली नं 1 के “हुस्न है सुहाना” गाने में सारा अली खान और वरुण धवन ने अपनी ग़जब की केमिस्ट्री के साथ फ़्लोर पर धूम मचाई| | फ़ोटो: TVL News

डेविड धवन की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ और पैर थिरकाने वाला हिट गीत, ‘तेरी भाभी’ के मनोरंजक ट्रेलर के बाद, अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज एक नया गीत – ‘हुस्न है सुहाना’ का अनावरण किया। 90 के दशक के चार्टबस्टर के इस संस्करण पर सभी लोग मिलकर साथ में नाच गाना, चमक-दमक और ग्लैमर को दोहराते हुए फ्लोर साझा करेंगे। तनिष्क बागची द्वारा बनाए गए इस ट्रैक को मूल गायक चंदन दीक्षित और अभिजीत ने गाया है, जिसमें समीर ने मूल गीत लिखे हैं। जब आप लीड जोड़ी सारा अली खान और वरुण धवन के डांस को देखते हैं, तो यह आइकॉनिक जोडी गोविंदा और करिश्मा कपूर से मिलते जुलती लगेंगी|



अब तक की सबसे लोकप्रिय गोविंदा-करिश्मा ट्रैक में से एक का हिस्सा होने के बारे में बोलते हुए, सारा अली खान ने कहा, “मुझे वास्तव में यह विश्वास है कि हर कोई जिसने यह गाना “हुस्न है सुहाना” सुना होगा उसने सुनकर आनंद लेते हुये डांस भी जरूर किया होगा | यह सच में एक जबरदस्त एहसास था और जैसे मेरा कोई सपना सच हो गया जब मुझे पता चला कि मुझे इस पुराने गाने के नए वर्जन में काम करना होगा!



मुझे पता है कि करिश्मा मैम के जैसा काम करना एक असंभव बात है, मैंने ऐसा करने की कोशिश बिल्कुल भी नहीं की। ज्यादातर युवा लड़कियों की तरह, मैं भी करिश्मा से बहुत प्रेरित हूं और उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।



मेरे लिए “हुस्न है सुहाना” पर डांस करने के लिए कई कारण थे, जिसमे से एक डेविड जी और गणेश सर, जो 90 के दशक को परिभाषित करते हैं और मसाला गीतों के लिए जाने जाते है उनके द्वारा निर्देशित किए जाना और वरुण धवन के साथ नृत्य करने, उस नई केमिस्ट्री का आनंद लेने के बारे में अधिक था|



200 देशों और क्षेत्रों के प्राईम मेम्बर 25 दिसंबर को कुली नंबर 1 के विश्व प्रीमियर को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।