मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Chhapra Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की गईं जान, कई लोगों की गईं आंखों की रोशनी

सारण: बिहार के सारण जिले के छपरा में शुक्रवार सुबह तक जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई। जबकि कई लोग बीमार हैं। वहीँ एक दर्जन से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी चली गई हैं| मरने…

Chhapra Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की गईं जान, कई लोगों की गईं आंखों की रोशनी
Chhapra Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की गईं जान, कई लोगों की गईं आंखों की रोशनी | फ़ोटो: TVL News

सारण:  बिहार के सारण जिले के छपरा में शुक्रवार सुबह तक जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई। जबकि कई लोग बीमार हैं। वहीँ एक दर्जन से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी चली गई हैं|  मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है| गुरुवार को सारण के DM राजेश मीणा ने कहा था,"गांव में इलाके में मेडिकल टीम भेजी गई है। हर घर की तलाशी होगी|



छपरा में गुरुवार को ज़हरीली शराब पीने से तीन और लोगों की मौत हो गई थी।  मृतकों में अमनौर थाना क्षेत्र के धोलाहि पंचायत के भाथा गांव निवासी पारस महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो तथा काशी महतों का 70 वर्षीय पुत्र कमल महतो बताए गए हैं। तीसरे शख्स का नाम अभी पता नहीं चल सका है|



वही आंखों की रोशनी गवांने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं। विदित हो कि मंगलवार, 2 अगस्त को ही छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।