मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिग बॉस फेम कीर्ति वर्मा संग सत्येंद्र सिंह राजपूत ने होली समारोह में बाँधा शमाँ

भोजपुरी से बॉलीवुड फ़िल्म जगत में छलांग लगा रहे हरफनमौला अभिनेता सत्येंद्र सिंह राजपूत ने अपनी अनूठी प्रतिभा के बल पर अनगिनत भोजपुरी फिल्मों से दशकों पर अमिट छाप छोड़ा है। वे समय-समय पर ऑडियंस के बीच म…

बिग बॉस फेम कीर्ति वर्मा संग सत्येंद्र सिंह राजपूत ने होली समारोह में बाँधा शमाँ
बिग बॉस फेम कीर्ति वर्मा संग सत्येंद्र सिंह राजपूत ने होली समारोह में बाँधा शमाँ | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी से बॉलीवुड फ़िल्म जगत में छलांग लगा रहे हरफनमौला अभिनेता सत्येंद्र सिंह राजपूत ने अपनी अनूठी प्रतिभा के बल पर अनगिनत भोजपुरी फिल्मों से दशकों पर अमिट छाप छोड़ा है। वे समय-समय पर ऑडियंस के बीच में अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ऐसे में रंगों का त्यौहार होली के शुभ पर्व पर उत्तर भारतीय समाज एकता मंच डोंबिवली-कल्याण द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अपने फैंस व उत्तर भारतीय समाज से रूबरू होकर सबका दिल जीत लिया है और साथ ही साथ बिग बॉस फेम एक्ट्रेस कीर्ति वर्मा के संग विशाल मंच पर परफार्मेंस करके शमाँ बाँध दिया है।  जिसे देखकर लोगों ने भरपूर आनंद का लुत्फ उठाया और उत्साह के साथ हुंकार भरकर सत्येंद्र सिंह राजपूत के प्रति अपना प्यार जताया। इस पर सत्येंद्र सिंह राजपूत और कीर्ति वर्मा ने सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया।


गौरतलब है कि उत्तर भारतीय समाज एकता मंच डोंबिवली-कल्याण द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सत्येंद्र सिंह राजपूत और कीर्ति वर्मा के साथ सुर संग्राम फेम सिंगर आलोक कुमार, सिंगर एक्टर दीपक सुहाना छोटका खेसारी, गायिका अंतरा सिंह प्रियंका, सिंगर राकेश चौधरी रसीला, सिंगर अंकिता दूबे आदि ने विशाल मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली की शाम रंगीन हो गई।


उल्लेखनीय है कि सत्येंद्र सिंह राजपूत जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों और हिंदी वेब सीरीज में अपने अभिनय का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत बिग लेबल पर हो चुकी है। जिसका खुलासा अतिशीघ्र किया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।