मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

"सावन प्रारम्भ विशेष : शिव का प्रिय बिल्वपत्र" : डॉ. रीना रवि मालपानी

“सावन प्रारम्भ विशेष : शिव का प्रिय बिल्वपत्र”आया है जटाधारी, त्रिपुरारी और उमापति का प्रिय माह।बिल्वपत्र से शिव अर्चना तो बना सकती सरल जीवन की राह॥पुराणों एवं शास्त्रों में वर्णित है बिल्वपत्र की मह…

"सावन प्रारम्भ विशेष : शिव का प्रिय बिल्वपत्र" : डॉ. रीना रवि मालपानी
"सावन प्रारम्भ विशेष : शिव का प्रिय बिल्वपत्र" : डॉ. रीना रवि मालपानी | फ़ोटो: TVL News

“सावन प्रारम्भ विशेष : शिव का प्रिय बिल्वपत्र”


आया है जटाधारी, त्रिपुरारी और उमापति का प्रिय माह।


बिल्वपत्र से शिव अर्चना तो बना सकती सरल जीवन की राह॥


पुराणों एवं शास्त्रों में वर्णित है बिल्वपत्र की महिमा।


शिव की तो है सदैव ध्यानमग्न, शांतचित्त भावभंगिमा॥


चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, अमावस्या, सोमवार इत्यादि को बिल्वपत्र तोड़ना है वर्जित।


बिल्वपत्र को अर्पित करने से नीलकंठ को होती है शीतलता अर्जित॥


बिल्वपत्र अर्पित करने से आशुतोष होते शीघ्र प्रसन्न।


भक्तिभाव से करें बिल्वपत्र का रोपण और संवर्धन॥


चिकनी सतह से अर्पित किया जाता बिल्वपत्र।


उत्तम स्वास्थ्य की मनोकामना हेतु लगाए इस पर चन्दन का इत्र॥


बिल्वपत्र अर्पण पश्चात करें जलधारा अर्पित।


शिव पर आस्था के साथ करें अपने विषाद भी शिव को समर्पित॥


बिल्वपत्र नहीं होना चाहिए शिव पूजन में खंडित।


भूत-भावन भोलेनाथ की स्तुति से तो रावण बना था प्रकाण्ड पंडित॥


श्रद्धा से अर्पित किया एक बिल्वपत्र भी करता अनेक पापों का अंत।


डॉ. रीना कहती, शिवसाधना तो ला सकती जीवन में बसंत॥


डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।