मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहिद कपूर ने देवा में अपने किरदार को लेकर लिखी मिस्टीरियस बताया गहरा और खतरनाक होने वाला है किरदार

शाहिद कपूर के लिए यह साल शानदार रहा, खासकर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के कारण, जिसमें उन्होंने कृति सेनन के साथ काम किया है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म देवा का बेसब्री से इंतजार…

शाहिद कपूर ने देवा में अपने किरदार को लेकर लिखी मिस्टीरियस बताया गहरा और खतरनाक होने वाला है किरदार
शाहिद कपूर ने देवा में अपने किरदार को लेकर लिखी मिस्टीरियस बताया गहरा और खतरनाक होने वाला है किरदार | फ़ोटो: TVL News

शाहिद कपूर के लिए यह साल शानदार रहा, खासकर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के कारण, जिसमें उन्होंने कृति सेनन के साथ काम किया है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म देवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। शाहिद ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते हुए, इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म देवा के किरदार को लेकर एक मिस्टीरियस कैप्शन लिखा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।



शाहिद कपूर ने लिखा है, “प्रीप टाइम ... नया साल नया माल .....अगला किरदार, अगली फिल्म, मैं ऐसा क्या कर सकता हूँ जो मैंने पहले नहीं किया? .......जंगल में खोया हुआ..... लेकिन आप तब तक ओरिजिनल नहीं हो सकते जब तक खोने के लिए तैयार न हों... देवा का किरदार गहरा, खतरनाक, लेकिन फिर भी नाज़ुक और शालीन था... ये नया किरदार कौन होगा... अभी तक कोई अंदाज़ा नहीं... लेकिन खुद को फिर से तलाशने का ये सफर कितना खूबसूरत है!" इसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म के किरदार को लेकर इशारा करते हुए लिखा, “90 के दशक के खतरनाक गैंगस्टर में ढल रहा हूं।”



देवा जाने-माने मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्टेड है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म लगभग एक साल बाद सुपरस्टार शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे।


शानदार परफॉर्मेंस और दिलचस्प कहानी के साथ, देवा एक ऐसी फिल्म है जिसे आप भूल नहीं पाएंगे। बड़े पर्दे पर इस धमाकेदार अनुभव को मिस नहीं करना है तो, अपने कैलेंडर में यह तारीख मार्क कर लीजिए, 31 जनवरी 2025!शानदार परफॉर्मेंस और दिलचस्प कहानी के साथ, देवा एक ऐसी फिल्म है जिसे आप भूल नहीं पाएंगे। बड़े पर्दे पर इस धमाकेदार अनुभव को मिस नहीं करना है तो, अपने कैलेंडर में यह तारीख मार्क कर लीजिए, 31 जनवरी 2025!


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।