मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला

जिले के गांव चिलौआ में खेत की रखवाली कर रहे किसान को छुट्टा सांड़ ने पटक-पटक कर मरणासन्न कर दिया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों के जरिये खबर पाकर परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। परिजन घायल किसान को फर्…

शाहजहापुर न्यूज़ : खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला
शाहजहापुर न्यूज़ : खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला | फ़ोटो: TVL News


जिले के गांव चिलौआ में खेत की रखवाली कर रहे किसान को छुट्टा सांड़ ने पटक-पटक कर मरणासन्न कर दिया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों के जरिये खबर पाकर परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। परिजन घायल किसान को फर्रुखाबाद अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में किसान की मौत हो गई।


ग्राम पंचायत लालपुर इमलिया निवासी सुरेंद्र वर्मा (48) ने अपने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर चिलौआ में कुछ खेत बटाई पर लिया है। उसमें पैदा की गई गेंहू की फसल की रखवाली करने शुक्रवार शाम को गए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे खेत में छुट्टा सांडों का झुंड घुसकर खड़ी फसल को खाने लगा। इस पर वह खेत से सांडों को भगाने के लिए झुंड के पास पहुंच गए, इसी दौरान एक सांड़ ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और पटक-पटक कर उनको मरणासन्न कर दिया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने बमुश्किल सांड़ को मौके से भगाया। इसके बाद किसानों ने सुरेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग रोते-बिलखते खेत पर पहुंचे, पीछे से गांव के तमाम लोग भी भाग कर उनके खेत पर पहुंचे। कुछ लोगों ने मरणासन्न बड़े सुरेंद्र वर्मा को देखा कि शरीर में हरकत हो रही है, इस पर परिजन व गांव के लोग फर्रुखाबाद अस्पताल ले जाने लगे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता (45), पुत्री संगीता देवी (25), वंदना (15) पुत्र अरविंद (17) ,सुमित (? का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच बच्चे हैं। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। इसके पूर्व गांव के दो किसानों ध्रुव वर्मा तथा सत्यपाल वर्मा पर हमला करके सांडों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


गांव निवासी चंदन वर्मा का आरोप है कि कुछ लोग कलान, मिर्जापुर ???ी तरफ से सांड़ों को पकड़कर उनकी ग्राम पंचायत में छोड़ जाते हैं। पशुशाला में नहीं रखने की वजह से सांड़ों का झुंड क्षेत्र में घूमकर खड़ी फसल को खाता रहता है। किसान फसल की रखवाली करने पहुंचते हैं तो उनकी जान जोखिम में रहती है। आखिरकार सुरेंद्र को फसल की रखवाली के दौरान जान गवानी पड़ गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।