शाहजहापुर न्यूज़ :फाइनेंस कंपनी के अधिकारी पर जानलेवा हमला
मनापुरम फाइनेंस लिमिटेड के रीजनल ऑफिसर शरद सक्सेना पर 13 मार्च को जानलेवा हमला किया गया। दो आरोपियों ने उन्हें शराब के नशे में घेरकर गोली मार दी। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शाहजहापुर न्यूज़ :फाइनेंस कंपनी के अधिकारी पर जानलेवा हमला | फ़ोटो: TVL News
मनापुरम फाइनेंस लिमिटेड के रीजनल ऑफिसर शरद सक्सेना पर 13 मार्च को जानलेवा हमला किया गया। दो आरोपियों ने उन्हें शराब के नशे में घेरकर गोली मार दी। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन घटना के कई दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के गौहरपुरा इलाके का है, जहां फाइनेंस कंपनी के बाहर यह घटना घटी। पीड़ित के भाई अनमोल सक्सेना के अनुसार, शरद सक्सेना का कुछ दिन पहले अपने ही ऑफिस में काम करने वाले केशव तिवारी और अनमोल दीक्षित से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 13 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे जब शरद सक्सेना ऑफिस जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें जबरन एक कमरे में ले जाकर साजिशन गोली मार दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शरद सक्सेना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज अब भी जारी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केशव तिवारी और अनमोल दीक्षित के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।