मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहांपुर न्यूज़ : रेलवे के तत्काल टिकट में खेल ! विजिलेंस का पड़ा छापा तो भागे दलाल...

रेलवे बड़ौदा हाउस नई दिल्ली की विजिलेंस टीम ने स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर छापा मारा। इस दौरान तत्काल टिकट में गड़बड़ी मिली।काउंटर पर खड़े दलाल भाग गए। एक जीआरपी के दरोगा की संलिप्तता मिली। वि…

शाहजहांपुर न्यूज़ : रेलवे के तत्काल टिकट में खेल ! विजिलेंस का पड़ा छापा तो भागे दलाल...
शाहजहांपुर न्यूज़ : रेलवे के तत्काल टिकट में खेल ! विजिलेंस का पड़ा छापा तो भागे दलाल... | फ़ोटो: TVL News


रेलवे बड़ौदा हाउस नई दिल्ली की विजिलेंस टीम ने स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर छापा मारा। इस दौरान तत्काल टिकट में गड़बड़ी मिली।


काउंटर पर खड़े दलाल भाग गए। एक जीआरपी के दरोगा की संलिप्तता मिली। विजिलेंस टीम ने दरोगा और बाबू से काफी देर तक की पूछताछ।


छापे से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने पूरे दिन लिखापढ़ी कर शाम को दिल्ली चली गई।


रेलवे बड़ौदा हाउस नई दिल्ली के विजिलेंस के दो कर्मचारी मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेऔर रिजर्वेशन काउंटर पर खड़े हो गए।


तत्काल टिकट का रिजर्वेशन चालू हुआ तो उन्हें कुछ गड़बड़ी मालूम हुई। दोनों कर्मचारी प्लेटफार्म एक से होते हुए रिजर्वेशन काउंटर पर घुस गए।


दोनों कर्मचारियों ने तत्काल टिकट के काउंटर को चेक किया। निरीक्षण में मिला कि शाहजहांपुर से मुंबई के लिए डाउन व अप लाइन के आठ तत्काल टिकट थे।


उन्होंने देखा कि तत्काल टिकट का रिजर्वेशन हो गया था लेकिन कैश जमा नहीं हुआ था। बताते है कि लाल फार्म की जगह सफेद फार्म मिला।


इधर छापे मारी को लेकर काउंटर पर लगे दलाल भाग खड़े हुए। जीआरपी के एक दारोगा की भूमिका भी संदिग्ध मिली।


विजिलेंस टीम ने दरोगा और जिस काउंटर में गड़बड़ी मिली, उसके कर्मचारी से पूछताछ की। बताते है कि सफेद वाला फार्म पहले भरवाकर दलालों से ले लेते है


और बाद में लाल फार्म भरकर रुपये लेते है। दलालों से एक टिकट पर कमीशन लेते है। इस दौरान आरपीएफ फोर्स भी पहुंच गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।