मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सवर्ण जाति के लोगों ने एक दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत और 4 घायल, हथियार समेत 2 गिरफ्तार

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सवर्ण जाति के लोगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया| इस हमले में एक की मौत हो गई है जबकि और 4 घायल लोग घायल हो गए है | सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच…

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सवर्ण जाति के लोगों ने एक दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत और 4 घायल, हथियार समेत 2 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सवर्ण जाति के लोगों ने एक दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत और 4 घायल, हथियार समेत 2 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

शाहजहांपुर:  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सवर्ण जाति के लोगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया| इस हमले में एक की मौत हो गई है जबकि और 4 घायल लोग घायल हो गए है | सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है| पुलिस ने 2 लोगों को  गिरफ्तार किया है|




शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के ग्राम कसारी में एक दलित परिवार पर सवर्ण जाति के लोगों द्वारा हमला किया गया। झड़प में एक की मौत हो गई, 4 घायल हुए।  शाहजहांपुर SP आनंद ने बताया, "मामला थाना जलालाबाद के ग्राम कसारी में ज़मीन के विवाद का था। 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हथियार बरामद हुए हैं।"




बताया जा रहा है, बुधवार को खेत के विवाद में दबंगों ने दलित परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दबंगों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के 4 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं। फायरिंग की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी समेत आलाधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।




खबरों के मुताबिक ग्राम कसारी गांव में प्रदीप नाम का दलित युवक खेत पर काम कर रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले दबंग सोनू, देवेंद्र और अभिषेक ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान युवक पर लाठी-डंडे से भी हमला किया गया। चीखपुकार सुनकर युवक के परिवार ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने उन पर भी गोलियां बरसाईं। गोली लगने से द्रिगपाल की मौत हो गई जबकि 3 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए।




आनन-फानन एसपी एस आनन्द समेत अन्‍य अधिकारियों ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की। फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज चल रहा है। एसपी एस आनन्द का कहना है कि आलाकत्ल समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।