शाहजहापुर न्यूज़ : स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा : डा. विवेक
नये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद रहे। कुंभ मेले में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी को सकुशल संपन्न कराया ग…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
शाहजहापुर न्यूज़ : स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा : डा. विवेक | फ़ोटो: TVL News
नये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद रहे। कुंभ मेले में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी को सकुशल संपन्न कराया गया। सीएमओ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ हैं। सीएमओ को अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बुके दे कर सम्मानित किया गया। नये सीएमओ डा. मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
गरीब और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों तक गुणवत्ता पूर्वक सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई और स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनू अवस्थी प्रेरणा दीपा मोनी शुक्ला रुचि सिंह शालिनी किरन ललिता डेविड ऋचा कर्मचारियों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के पटल के कार्यों की जानकारी ली गई और सभी को अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.पी. श्रीवास्तव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज मिश्रा डॉ मोहम्मद आसिफ डॉ घनश्याम जिला प्रशासनिक अधिकारी राम किशोर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेन्द्र शर्मा जेएसआई से हुदा जेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।