आज महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नि0जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि मौलाना साहब एक बहुत मजबूत शख्सियत के मालिक थे वो महान कवि,पत्रकार भी थे और सबसे कम उम्र के कांग्रेस अध्यक्ष रहे।
आजाद भारत के बाद उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद निर्वाचित हुए और पहले देश के शिक्षा मंत्री थे।
उनका योगदान कभी नहीं भूलता जा सकता।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि मौलाना साहब देश की गंगा जमुनी तहजीब के जीता जागता उदाहरण है हम सबको मिलकर आज के हालातों से निपटने के लिए संकल्प ले कि सर्व धर्म सम्मान और गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से शहर विधानसभा से प्रत्याशी रही पूनम पांडेय,फरीद अली खान,सईद अंसारी,अरुणोद मिश्रा,फुरकान अहमद कुरैशी,रफी उल हसन,रामजी अवस्थी,वकार वारसी,सलीम इदरीसी,परवेज अहमद,प्रत्युष मिश्रा,जैद अंसारी, सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।