मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : पुलिस नहीं दिला सकी पुलिस को न्याय, प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं लिखा गया मुकदमा

सूबे के मुखिया महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस को सम्मानित कर रहे है तो दूसरी ओर शाहजहांपुर में उन्हीं की पार्टी के नेता को पुलिस के सिपाही ने अपना डयूटी धर्म निभाते हुए टोंका तो नेता को न…

शाहजहापुर न्यूज़ : पुलिस नहीं दिला सकी पुलिस को न्याय, प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं लिखा गया मुकदमा
शाहजहापुर न्यूज़ : पुलिस नहीं दिला सकी पुलिस को न्याय, प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं लिखा गया मुकदमा | फ़ोटो: TVL News

सूबे के मुखिया महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस को सम्मानित कर रहे है तो दूसरी ओर शाहजहांपुर में उन्हीं की पार्टी के नेता को पुलिस के सिपाही ने अपना डयूटी धर्म निभाते हुए टोंका तो नेता को नागवार गुजरा और उन्होंने सिपाही को गाली गलौज देते हुए धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि चौक क्षेत्र के एक सत्ताधारी नेता कचहरी गेट नंबर चार से अंदर जा रहे थे तो सिपाही ने उन्हें रोका और कहा कि इस गेट से सिर्फ अधिवक्ता ही जा सकते है। तो नेता ने बताया कि वह अधिवक्ता ही है तो सिपाही ने उन्हें जाने दिया लेकिन उनके चार गुर्गों को सिपाही ने रोक लिया जिसपर कहासुनी हो गई। इतने में नेता का पारा हाई हो गया और उन्होंने सिपाही से गाली गलौज कर दिया। इतने में नेता के गुर्गों ने सिपाही से धक्का मुक्की कर दी।


जब सिपाही बेइज्जत हुआ तो उसने एक तहरीर सदर बाजार थाने में दे दी। जब नेता को तहरीर देने की जानकारी हुई तो नेता करीब 20 लोगों को लेकर थाने जा धमके और अपना रौब दिखाते हुए सिपाही को समझौता करने पर मजबुर कर दिया। यहां तो यही कहावत सिद्ध हुई चोरी चोरी ऊपर से सीना जोरी, अब सवाल यह उठता है कि यह वाक्या अगर किसी आम आदमी के साथ होता तो वह अब तक जेल की सलाखों के पीछे पड़ा होता। अब शहर में चर्चा चल रही है कि पुलिस ने पुलिस को न्याय नहीं दिला पाया, यह कैसा कानून है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।