मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी देहाती की आवाज और माही श्रीवास्तव की जबर्दस्त परफॉर्मस 'नजरवा' सांग में भारी जान

'नजरवा' सांग में दिखी माही श्रीवास्तव की पति के प्रति फिक्रमाही श्रीवास्तव के 'नजरवा' सांग ने यूट्यूब पर बरपाया कहरभोजपुरी सिनेमा जगत में बहुत कम समय में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने व…

शिल्पी देहाती की आवाज और माही श्रीवास्तव की जबर्दस्त परफॉर्मस 'नजरवा' सांग में भारी जान
शिल्पी देहाती की आवाज और माही श्रीवास्तव की जबर्दस्त परफॉर्मस 'नजरवा' सांग में भारी जान | फ़ोटो: TVL News

'नजरवा' सांग में दिखी माही श्रीवास्तव की पति के प्रति फिक्र


माही श्रीवास्तव के 'नजरवा' सांग ने यूट्यूब पर बरपाया कहर


भोजपुरी सिनेमा जगत में बहुत कम समय में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिल्पी देहाती इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज और अपनी सिंगिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं. माही के वीडियो रिलीज के साथ ही मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाते हैं. वही शिल्पी देहाती की आवाज भी भोजपुरिया दर्शकों की जुबान पर बहुत ही जल्द असर कर जाती है। दोनों ही अपने एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियो से धमाल मचा रही हैं. उनके हर वीडियो सॉन्ग में वो कमाल के डांस मूव्स के साथ अपने एक्सप्रेशंस से फैंस का दिल ही जीत ले रही हैं. तो शिल्पी देहाती की आवाज सभी को अपनी ओर खींच रही है। शिल्पी देहाती और माही के फैंस की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में अब उनका नया गाना ‘नजरवा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.



भोजपुरी गाना ‘नजरवा' के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. शिल्पी देहाती के इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं. ऐसे में शिल्पी देहाती की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं.


करके कजरवा भेजी सइयां के बाजारवा हो नजरवा केहुके न लगे हो राम. गाने में माही अपने पति को बुरी नजर से बचने के लिए काजल लगाकर बाजार भेजती है. ‘नजरवा' को शिल्पी ने बेहद ही खास अंदाज में गाया है जो दर्शकों को बहुत आ रहा है. गाने के शब्दों का भाव शिल्पी देहाती ने अपनी आवाज से बखूबी भर दिया है इसके साथ ही माही ने पूरे सांग में अपनी मुस्कान को एक भी जगह पर गिरने नहीं दिया है. जिसके कारण गाने ने एक जबरदस्त किक दी है. शिल्पी देहाती और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘नजरवा’ के वीडियो में माही की कातिलाना अदाएं और एक्सप्रेशन्स देख आप भी उनके कायल हो जाएंगे. गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है.


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सिंगर शिल्पी देहाती और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘नजरवा’ को मुकेश मिश्रा ने लिखा है और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इसके वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. वहीं, इसका निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है. सांग का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है. इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है. मिक्स मास्टर जीतू शर्मा और एडिट मीत जी ने किया है.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।