मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का 'बेचे बलमुआ अनार' को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिनेमा की मदमस्त आवाज की मल्लिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू ऐसा बिखेरा है कि फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. उनका गाया हुए 'बेचे बलमुआ अनार' को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है. वर…

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का 'बेचे बलमुआ अनार' को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का 'बेचे बलमुआ अनार' को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी सिनेमा की मदमस्त आवाज की मल्लिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज का जादू ऐसा बिखेरा है कि फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. उनका गाया हुए 'बेचे बलमुआ अनार' को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज 'बेचे अनार बलमुआ' को अब तक 4 मिलियन यानी 40,03,162 से ज्यादा व्यूज और 35 हजार से  ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।



इस सांग में भोजपुरी की सुपरहॉट और बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने भी शिल्पी राज की आवाज पर गज़ब की परफॉर्मस दी है। माही की डांस स्किल्स देखकर दर्शकों ने सांग पर भिन्न भिन्न तरीके के कमेंट भी किया हैं। वही शिल्पी राज अकेली ऐसी भोजपुरी गायिका हैं जो यूट्यूब पर सभी बड़े धाकड़ भोजपुरी अभिनेता -अभिनेत्रियों और गायकों को टक्कर देती नजर आती हैं. पिछले कुछ सालों से शिल्पी राज भोजपुरी सेंसेशन बन गई हैं और इनके गाने लगातार यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ वायरल होते रहते हैं.


शिल्पी के 'बेचे बलमुआ अनार' ने भी अन्य गानों की तरह इस गाने के जरिए भी यूट्यूब पर माहौल बना दिया है. माही के गाने को जमकर यूट्यूब पर सर्च किया और देखा जा रहा है.  शिल्पी राज की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं.


निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये सब भोजपुरिया ऑडियंस का ही सपोर्ट है, जो कि बेचे बलमुआ अनार को इतना सारा प्यार मिला रहा है. गाने को कुछ ही दिन में 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सांग की पूरी टीम को बधाई.


सांग को लेकर माही ने कहा कि यह मेरे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से पहला ही सांग है, जिसे दर्शकों ने देखते ही देखते सर आंखों पर बैठा लिया है. गाने को भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. जिसमें मैंने उनकी मधुर आवाज पर परफॉर्मस दी हैं और दर्शकों ने हमारी जोड़ी को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया हैं. इसके लिए मैं निर्माता रत्नाकर कुमार का तहेदिल से धन्यवाद देती हूं . जिन्होंने मुझे अपनी कंपनी से जोड़ा और मुझे एक ही सांग से इतना पॉपुलर कर दिया। शक्रिया रत्नाकर  सर.


शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'बेचे बलमुआ अनार' के वीडियो में माही का डांस मूव्स और उसकी कातिलाना अदा ऐसी है कि इसे देखकर आपको भी पसीना आ जाएगा. इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में माही के साथ साथी कलाकारों की केमिस्ट्री सुपर से ऊपर वाली है. शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'बेचे बलमुआ अनार' विजय चौहान ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इस गाने के वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. वहीं इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है. इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है और इसे एडिट मीत जी ने किया है.


शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'बेचे बलमुआ अनार' के वीडियो को वर्ल्डवाइट रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।