मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने किया कमाल, काला साड़ी सांग को मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में शुमार ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का कोई भी गाना आते ही वायरल हो जाता है। वे किसी भी तरह का सांग गा दे वो भोजपुरी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाता ह…

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने किया कमाल, काला साड़ी सांग को मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज
शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने किया कमाल, काला साड़ी सांग को मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहतरीन सिंगरों की लिस्ट में शुमार ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का कोई भी गाना आते ही वायरल हो जाता है। वे किसी भी तरह का सांग गा दे वो भोजपुरी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाता है। उनका गाया हुआ हालिया सांग 'काला साड़ी' दर्शकों के बीच बड़ी ही तेजी से रन कर रहा है। ये सांग खाटी भोजपुरी स्टाइल में गाया व फिल्माया गया है। इस सांग को अब तक रिलीज हुई महज 13 दिन हुए हैं और इसे भोजपुरिया दर्शकों ने भी 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी ज्यादा व्यूज दे दिए हैं। इस सांग में शिल्पी का साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने दिया है। जिन्होंने गाने में एक अलग अंदाज में परफॉर्म करके सबका मन मोह लिया है।  'काला साड़ी' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख व सुना जा सकता है।


शिल्पी राज का ये भोजपुरी सांग भी उनके अन्य गानों की तरह ही यूट्यूब पर माहौल बना दिया है। इस गाने को जमकर यूट्यूब पर सर्च किया और देखा जा रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं. ऐसे में शिल्पी राज की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं।



शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'काला साड़ी' के वीडियो में माही का डांस मूव्स और उसकी कातिलाना अदाएं देख आप भी उनके कायल हो जाएंगे।  इस गाने के वीडियो को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है और वीडियो में माही की केमिस्ट्री अपने को-स्टार के साथ सुपर से ऊपर वाली है।



शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने 'काला साड़ी' विजय चौहान ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने के वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है और इसे एडिट मीत जी ने किया है। वही इसके प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी जुबैर शाह और पंकज सोनी ने निभाई हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।