मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी राज और सबा खान के 'बलमुआ डॉक्टरवा' को मिले 1 दिन 10 लाख से ज्यादा व्यूज

अपने गाये हुए शानदार गीतों की वजह से आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के नए सांग 'बलमुआ डॉक्टरवा' यूट्यूब पर धमाल मचाते है एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा…

शिल्पी राज और सबा खान के 'बलमुआ डॉक्टरवा' को मिले 1 दिन 10 लाख से ज्यादा व्यूज
शिल्पी राज और सबा खान के 'बलमुआ डॉक्टरवा' को मिले 1 दिन 10 लाख से ज्यादा व्यूज | फ़ोटो: TVL News

अपने गाये हुए शानदार गीतों की वजह से आज भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज के नए सांग 'बलमुआ डॉक्टरवा' यूट्यूब पर धमाल मचाते है एक दिन में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. इस सांग को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। तभी वे इस सांग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वैसे फैंस उनके म्यूजिक वीडियोज को खूब प्यार देते हैं. ऐसे में अब उनके नए गाने पर सबा खान ने शानदार एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दिखाए हैं. इसमें वो अपने ऑनस्क्रीन डॉक्टर पति के बारे में बैठकर रही हैं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने के बोल 'बलमुआ डॉक्टरवा' हैं.


भोजपुरी गाना 'बलमुआ डॉक्टरवा' के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. गाने में सबा डॉक्टर पति को लेकर सभी से उनकी तारीफ कर रही है। सबा कहती हैं कि रोजना मेरा चेकअप करते है और ऐसे बलम को मै जन्म जन्म तक चाहूंगी।


इस गाने के वीडियो में वो कमाल की अदायगी दिखा रही हैं. जहां शिल्पी राज की आवाज इस गाने में दमदार बना रही है वहीं, एक्ट्रेस सबा के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स वीडियो में जान फूंक रहे हैं. इस गाने को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. गाने यह गाना रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है.


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग की सिंगर शिल्पी राज है,वही इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं. इसको संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसके निर्देशक गोल्डी जायसवाल है. इसके कोरियोग्राफर गोल्डी-बॉबी और एडिटर मीत जी हैं. आपको बता दें कि इस समय वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की पूरी टीम भोजपुरी पंख की शूटिंग के लिए दुबई गई हुई हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।