मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिमला के ढली इलाके में एचआरटीसी की वर्कशॉप में लगी भयानक आग, एक बस जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली में भीषण अग्निकांड हुआ है। शिमला के ढली इलाके में HRTC की वर्कशॉप में आग लग गई। इस दौरान वहां खड़ी एक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही…

शिमला के ढली इलाके में एचआरटीसी की वर्कशॉप में लगी भयानक आग, एक बस जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान
शिमला के ढली इलाके में एचआरटीसी की वर्कशॉप में लगी भयानक आग, एक बस जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान | फ़ोटो: TVL News

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली में भीषण अग्निकांड हुआ है।  शिमला के ढली इलाके में HRTC की वर्कशॉप में आग लग गई। इस दौरान वहां खड़ी एक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ| आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने का कारण बताया गया है| 



मंगलवार देर रात ढली स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के शिमला ग्रामीण डिपो की वर्कशॉप में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से वर्कशॉप में खड़ी परिवहन निगम की एक पुरानी बस जलकर राख हो गई। 100 से ज्यादा पुराने टायर भी आग की भेंट चढ़ गए। 



नाइट ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों को दी। आनन-फानन में कतार में लगी चार अन्य बसों को निगम के चालकों ने हटा दिया। जिससे अन्य बसें आग की चपेट में आने से बच गईं।



शिमला नगर निगम के डिप्टी मेयर एस चौहान  ने बताया कि,''आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ज़ल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा|




एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि अग्निकांड में एक पुरानी बस जलकर राख हुई है, कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है यह आकलन के बाद ही कहा जा सकेगा। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की मालरोड, छोटा शिमला और बालूगंज से टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। अग्निशमन के मुताबिक वर्कशॉप में रखरखाव रिकॉर्ड कक्ष के के बाहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। यहां पर पुराने टायरों का स्टोर था। इस दौरान पुराने टायरों में आग तेजी से भड़क गई। मौके पर अग्निशमन के पांच वाहनों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया और करोड़ों की संपत्ति को बचाया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।