18 मई से दुबई में शुरू होगी धमाकेदार भोजपुरी फिल्म 'पंख' की शूटिंग
रत्नाकर कुमार प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म 'पंख' की शूटिंग 18 मई से दुबई में शुरू होने जा रही है। फिल्म की पूरी यूनिट 16 मई तक दुबई पहुंच जाएगी। पंख की यूनिट कर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
18 मई से दुबई में शुरू होगी धमाकेदार भोजपुरी फिल्म 'पंख' की शूटिंग | फ़ोटो: TVL News
रत्नाकर कुमार प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म 'पंख' की शूटिंग 18 मई से दुबई में शुरू होने जा रही है। फिल्म की पूरी यूनिट 16 मई तक दुबई पहुंच जाएगी। पंख की यूनिट करीब 40 से 45 लोगों की है जो इस महीने के अंत तक दुबई में शूटिंग करेगी। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर सामने आई है जिसमें फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों के नाम सामने आ गए हैं। फिल्म में इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, श्वेता महारा,आयशा कश्यप, माही श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा हैं। फिल्में से इन सभी के जुड़ने से एक बात तो जाहिर हो गई है कि फ़िल्म का ग्राफ बहुत ऊपर जाने वाला है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्देशन की कमान निर्देशक पराग पाटिल ने संभाल रखी है।
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें कई महिला एक्ट्रेस काम कर रही हैं। तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की ये फिल्म भी महिला प्रधान फ़िल्म हो सकती है। क्योंकि फिल्म के कास्ट की बात करे तो इसमें इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्रियां काम कर रही हैं जैसे कि श्वेता महारा,आयशा कश्यप, माही श्रीवास्तव हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। वही पंख का म्यूजिक आर्या शर्मा ने बनाने की जिम्मेदारी ले रखी है, डीओपी का कार्यभार आरआर प्रिंस ने ले रखा है। वही फिल्म में सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों को अपने इशारे पर कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन नचाने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म को 18 मई से दुबई की बेहतरीन लोकेशनों पर फिल्माया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।