यूपी पंचायत चुनाव 2021: श्रावस्ती जिले के इस गांव में प्रधान पद के लिए नहीं मिल रहे प्रत्याशी, ये है बड़ी वजह...
श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले के इस गांव में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं|जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा है कि जिस गांव में एक भी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
यूपी पंचायत चुनाव 2021: श्रावस्ती जिले के इस गांव में प्रधान पद के लिए नहीं मिल रहे प्रत्याशी, ये है बड़ी वजह... | फ़ोटो: TVL News
श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले के इस गांव में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं|जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा है कि जिस गांव में एक भी व्यक्ति जनजाति समुदाय का नहीं है उस गांव को जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। लोगों की शिकायत के बाद यहां प्रधान पद के लिए नामांकन नहीं हो सका है। फर्जी कागजात के सहारे नामांकन कराने आए लोगों का पर्चा जब्त कर प्रत्याशी व प्रस्तावक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
श्रावस्ती जिले में विकास क्षेत्र सिरसिया की ग्राम पंचायत रामपुर देवमन और खैरी तराई को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सीट तो आरक्षित कर दी गई। लेकिन वर्तमान समय में अनुसूचित जनजाति का कोई भी व्यक्ति यहां नहीं रहता है। इसलिए खैरी तराई में नामांकन नहीं हो सका।
रामपुर देवमन में पूर्व प्रधान ने एक महिला का ST का प्रमाण पत्र बनवा कर नामांकन पत्र जमा करना चाहा। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कर दी और नामांकन केन्द्र के बाहर से नामांकन में साथ आए तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार देर शाम तक थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। यदि इन गांवों की आरक्षण सूची में संशोधन नहीं किया गया तो इन ग्राम पंचायतों को प्रधान नहीं मिल पाएगा। इस बारे में एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार का कहना है कि पुरानी सूची के तहत आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।