मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

फर्जी बैक एकाउंट व फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल कर ट्रेडिंग करने वाले दो क्रिप्टो ट्रेडर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की बांसी पुलिस ने फर्जी बैक एकाउंट, फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल करने वाले क्रिप्टो ट्रेडर को गिरफ्तार किया है| थाना बांसी पुलिस द्वारा छितौना से दो अभिय…

फर्जी बैक एकाउंट व फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल कर ट्रेडिंग करने वाले दो क्रिप्टो ट्रेडर गिरफ्तार
फर्जी बैक एकाउंट व फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल कर ट्रेडिंग करने वाले दो क्रिप्टो ट्रेडर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की बांसी पुलिस ने फर्जी बैक एकाउंट, फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल करने वाले क्रिप्टो ट्रेडर को गिरफ्तार किया है| थाना बांसी पुलिस द्वारा छितौना से दो अभियुक्तों (अब्दुर्रहमान पुत्र महमूद अली निवासी ग्राम गोल्हौरा थाना शिवनगर डिडई और बसीउल्लाह पुत्र समीउल्लाह निवासी ग्राम गोल्हौरा थाना शिवनगर डिडई) को गिरफ्तार किया गया है|



अभियुक्तों के कब्जे से कोटक बैंक के 6 फर्जी बैंक एकाउंट मय एमपीन व एटीएम पासवर्ड व 11 विभिन्न कम्पनीयों के मोबाइल सिम, 11 एटीएम कार्ड, 05 मोबाईल फोन, 08 चेकबुक, 01 मोटर साईकिल व 04 लाख 50 हजार रूपया नगद बरामद किया गया है|



पुलिस टीम की पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा क्रिप्टो कैरेंन्सी (यूएसडीटी) की ट्रेडिंग करते है। अपने एकाउंट से पूर्व मे ट्रेडिंग करने पर ज्यादा संख्या में ट्रांजेक्शन व पैसे के कारण बैंक द्वारा पूछ-ताछ की गयी थी, जिससे डरकर हम लोगों ने टेलीग्राम ग्रुप मे जुड़े व्यक्ति से दूसरे के नाम के एकाउंट व सिम कार्ड के खरीदने के लिये सम्पर्क किया उसके द्वारा 7000/-रूपया प्रति फर्जी खाता व सिम कार्ड जो दूसरे के नाम से होते है| 



उनको आनलाईन पेमेन्ट कर देने पर डीटीडीसी कूरियर के माध्यम से औरंगाबाद से भेज दिया जाता था, जिसकों हम लोग अपने तीन आईफोन मे लगाकर अनवेरिफाईड व्यक्तियों को HUBYPRO-PAXFUL-BINANCE क्रिप्टो एक्सचेन्ज के माध्यम से 20% अधिक दाम पर सेल करके लाभ कमाते है। चूंकि यह खाते दो से तीन दिनों मे फ्रीज हो जाते हैं। हम लोग लाभ के पैसों को अपने तथा परिवार के एकाउंट मे ट्रान्सफर कर लेते है। अलग अलग खातों से ट्रांजैक्शन करने से किसी एजेंसी की नज़रों में नहीं आते थे और हम लोगों को टैक्स भी नहीं देना पड़ता था |"




बरामदगी का विवरण

1- कोटक बैंक के 06 अदद फर्जी बैंक एकाउंट मय एमपीन व एटीएम पासवर्ड,

2- 04 लाख 50 हजार रूपये नगद, 

3-11 अदद विभिन्न बैंकों के एटीएम, 

4-05 अदद मोबाईल फोन, 

5-08 अदद चेकबुक, 

6-1 मोटर साईकिल, 

7- 14 अदद विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल सिम।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1- अब्दुलर्रहमान पुत्र महमूद अली,निवासी ग्राम गोल्हौरा, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर 

2- बसीउल्लाह पुत्र समीउल्लाह, निवासी ग्राम गोल्हौरा, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।