सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में 'संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान' का शुभारंभ किया। CM ने कहा, "रोग के उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है, ये जागरूकता का कार्यक्रम उसी बचाव के लिए हमें तैयार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा,"हमारे पूर्वज एक बात कहा करते थे... रोग के उपचार से महत्वपूर्ण बचाव है। उसी बचाव के लिए हम सबको तैयार करने का एक माध्यम 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' है| संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जापानी इंसेफ्लाइटिस के वैक्सीन भी लगना प्रारंभ होंगे। वर्ष में 03 बार यह कार्यक्रम चलते हैं|
CM ने कहा,''हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम कहीं भी गंदगी न होने दें। गंदगी होगी तो मच्छर होंगे, मच्छर होंगे तो मलेरिया, इंसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया, डेंगू, काला ज्वर होगा। इसलिए प्रयास होना चाहिए कि कहीं गंदगी व जलजमाव न हो| हम सफाई रखेंगे तो मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती का आगमन होगा। दैवीय शक्तियां स्वच्छता में आती हैं। स्वच्छता को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा|
उन्होंने कहा,''काला नमक चावल, जिसकी खुशबू जो पहले सिद्धार्थनगर तक सीमित थी, आज वह पूरे देश में पहुंच चुकी है। अब इसे दुनिया में महात्मा बुद्ध के विचारों की तरह ही पहुंचाना है। इसलिए हमने सिद्धार्थनगर से ODOP के रूप में काला नमक चावल चुना है| 05 वर्ष में सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज बनाने का रिकॉर्ड भी उत्तर प्रदेश के पास है। हम लोगों ने तो श्री माधव प्रसाद त्रिपाठी जी की स्मृति में महात्मा बुद्ध की इस पावन धरा पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी पूरा कर दिया|