● डुमरियागंज के BJP प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह का विवादित बयान
● जिसने BJP को वोट नहीं दिया उसके अंदर मुसलमान का खून है
● BJP को वोट न देने वाले गद्दार है...अपने बाप की नाजायज़ औलाद' है
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव खत्म हो गए है, चौथे चरण का चुनाव 23 फ़रवरी को होने वाले है| नेताओ की ओछी राजनीति, तुच्छ सोच वाले बयान सामने आ रहे है। ऐसे में डुमरियागंज के BJP प्रत्याशी और हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक सभा सम्बोधन करते उन्होंने कहा, ‘जिसने BJP को वोट नहीं दिया उसके अंदर मियां का खून, गद्दार…अपने बाप की नाजायज़ औलाद’
इस वीडियो में राघवेन्द्र सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- ‘जो भी हिन्दू जा रहा है दूसरी तरफ, जान लो उसके अंदर दौड़ रहा है मियां (मुसलमान) का खून, वो है गद्दार, वो जयचंद की है ….. औलाद, वो अपने बाप की है…..औलाद, इतना अत्याचार होने के बाद भी अगर हिन्दू दूसरी तरफ जाता है तो उसको सड़क पर नहीं रहना चाहिए मुंह दिखाने लायक,…एक बार वॉर्निंग (चेतावनी) देने के बाद भी अगर नहीं आया समझ में तो
बता दूंगा कि कौन है राघवेंद्र सिंह, अगर मुझे अपमानित करोगे तो कोई बात नहीं, गद्दारी करोगे तो भी चलेगा, लेकिन अगर हमारे हिन्दू समाज को अपमानित करने का करोगे प्रयास तो करके रख दूंगा बर्बाद’, राघवेन्द्र सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, विधायक का यह वीडियो 14 फरवरी से ही यूपी के तमाम ग्रुपों में हो रहा है शेयर