मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

डुमरियागंज से फर्जी प्रधानाध्यापक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 12 साल से दूसरे के दस्तावेजों पर कर रहा था नौकरी

सिद्धार्थनगर: यूपी एसटीएफ ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों और पैन का कूटरचित ढंग से इस्तेमाल करके दूसरे के नाम पर वर्ष 2010 से शिक्षक की नौकरी करने वाले फर्जी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार जायसवाल को थाना डुमरिया…

डुमरियागंज से फर्जी प्रधानाध्यापक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 12 साल से दूसरे के दस्तावेजों पर कर रहा था नौकरी
डुमरियागंज से फर्जी प्रधानाध्यापक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 12 साल से दूसरे के दस्तावेजों पर कर रहा था नौकरी | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर:  यूपी एसटीएफ ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों और पैन का कूटरचित ढंग से इस्तेमाल करके दूसरे के नाम पर वर्ष 2010 से शिक्षक की नौकरी करने वाले फर्जी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार जायसवाल को थाना डुमरियागंज क्षेत्र, जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया|



डुमरियागंजब्लाक क्षेत्र के मेंही हरदो प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत फर्जी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार जायसवाल को शुक्रवार शाम एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की तहरीर पर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।



फर्जी शिक्षक मनोज कुमार जायसवाल संतकबीरनगर जिले के मेहदावल का रहने वाला है, जो कृष्ण कुमार गुप्त के नाम से नौकरी कर रहा था। आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से वह 12 वर्षों से विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रहा है।



मनोज कुमार जायसवाल की प्रथम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय तरैना में 2010 में हुई हुई थी। इसके बाद 2015 में प्रमोशन के बाद में मेंही हरदो में प्रधानाध्यापक के रूप में तैनाती हुई थी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।