मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“शर्मनाक घटना”: पुलिस की गोली से हुई महिला की मौत पर बोले अखिलेश यादव- पुलिस ने सिर्फ़ एक माँ की ही नहीं...ममता की भी हत्या की

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर में कोडरा ग्रांट पहुंचकर पुलिस दबिश के दौरान 14 मई 2022 की रात पुलिस की गोली से हुई महिला की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार…

“शर्मनाक घटना”: पुलिस की गोली से हुई महिला की मौत पर बोले अखिलेश यादव- पुलिस ने सिर्फ़ एक माँ की ही नहीं...ममता की भी हत्या की
“शर्मनाक घटना”: पुलिस की गोली से हुई महिला की मौत पर बोले अखिलेश यादव- पुलिस ने सिर्फ़ एक माँ की ही नहीं...ममता की भी हत्या की | फ़ोटो: TVL News

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर में कोडरा ग्रांट पहुंचकर पुलिस दबिश के दौरान 14 मई 2022 की रात पुलिस की गोली से हुई महिला की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार से भेंट की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा कि,''पुलिस ने सिर्फ़ एक माँ की ही नहीं, ममता की भी हत्या की है।  उस ममतामयी माँ को नमन और उनके लिए न्याय की माँग करने आज सिद्धार्थनगर में।



उन्होंने कहा मामले में पुलिस लीपापोती न कर सके इसके लिए इस काण्ड की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में होनी चाहिए। यह मसला वे विधानसभा में भी उठाएंगे। यह घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। चंदौली में फांसी लगाने की कहानी पुलिस ने बनाई। ललितपुर में थाने में दारोगा द्वारा बलात्कार का आरोप है। प्रदेश की पुलिस फर्जी एनकाउंटर के लिए बदनाम है। हिरासत में कई मौतें हुई हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में गरीब की कमर महंगाई ने तोड़ दी है जबकि उद्योगपतियों की पौबारह है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर 30 साल में सबसे ज्यादा बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के साथ परिवहन, खाने-पीने का सामान, आटा, तेल, बिजली के दामों में भारी वृद्धि होने से घरेलू अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। नोटबंदी और जीएसटी ने छोटे उद्योगों को बंदी के कगार पर पहले ही पहुंचा दिया है। 



गेहूं की सरकारी खरीद की जगह उद्योगपतियों को गेहूं बिकवाने के पीछे भाजपा सरकार का इरादा है कि गरीब तक पूरा अनाज न पहुंचे। पांच बड़ी कम्पनियों ने किसानों से औने-पौने दाम पर गेहूं खरीद लिया। अब वे इसी गेहूं को मनमाने दाम पर बेचकर भारी मुनाफा कमाएंगे। मुफ्त राशन वितरण के नाम पर अब गरीबों को धोखा दिया जा रहा है। तमाम गरीबों को अपात्र बताकर उनसे वसूली की मुनादी की जा रही है। जब किसानों से गेहूं खरीदा तो उसकी कीमत 12 रुपये प्रति किलो थी और अब राशन कार्ड के बहाने लोगों से रूपये 24 प्रति किलो की दर से वसूली होनी है। गेहूं है नहीं लिए राशन से गेहूं हटा दिया गया।




भाजपा सरकार को महंगाई, गरीब की रोजी-रोटी की चिंता नहीं है, वह नफरत और परस्पर वैमनस्य की राजनीति के सहारे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिश कर रही है। भाजपा महंगाई के सवाल से भाग रही है। समाज में भाईचारा मजबूत करने के बजाए भाजपा-आरएसएस समाज को बांटने की साजिश करने में लगी है। भाजपा चाहती है कि ज्ञानवापी के मामले में नौजवान उलझे रहें। उन्हें रोजगार के बारे में जवाब न देना पड़े। विकास के लिए शांति-सौहार्द की जरूरत होती है। चूंकि भाजपा को विकास में कोई रुचि नहीं है इसलिए वह समाज में साम्प्रदायिकता का विषाक्त वातावरण पैदा करना चाहती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।