मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में भगदड़: तीन महिलाओं की मौत, एसएचओ सस्पेंड; जांच के आदेश

सीकर: Khatu Shyam Temple Stampede: राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ मचने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है| सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में आज सुबह करीब 5 बजे एक मासिक मेले के…

सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में भगदड़: तीन महिलाओं की मौत, एसएचओ सस्पेंड; जांच के आदेश
सीकर के खाटू श्याम जी मंदिर में भगदड़: तीन महिलाओं की मौत, एसएचओ सस्पेंड; जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

सीकर: Khatu Shyam Temple Stampede: राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ मचने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है| सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में आज सुबह  करीब 5 बजे एक मासिक मेले के दौरान मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई, कई घायल हो गए। दो घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस है। एसएचओ रिया चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है।



हादसा सुबह 5 बजे तब हुआ, जब एकादशी के मौके पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई थी। श्रद्धालु लाइन में लगे थे। जैसे ही सुबह मंदिर का गेट खुला, भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है, लाइन में लगी एक महिला कथित तौर पर बेहोश हो गई और गिर गई, जिसके कारण उसके पीछे के अन्य लोग भी गिर गए| इस हादसे में तीन महिलाओं (शांति देवी, कृपा देवी और माया देवी) की जान चली गई|  शिवचरण (50), मनोहर (40), करनाल की इंदरादेवी (55), अलवर की अनोजी (40) घायल हुए हैं।



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया| मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। संभागायुक्त विकास सीताराम भाले पूरे मामले की जांच करेंगे।



मेन गेट से भीड़ के अंदर घुसने के कारण हुई घटना 

सीकर के SP ने बताया,'मंदिर के मेन गेट से भीड़ के अंदर घुसने के कारण घटना हुई। मेलों के समय भीड़ के लिए जो इंतजाम करते हैं अब वो ही इंतजाम हमेशा करने की जरूरत है। राज्य सरकार और मंदिर कमेटी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है|



सीकर के एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया,''एसएचओ रिया चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। सामान्य से अधिक भीड़ आज आई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रमुख को और पुलिस बल लगाना चाहिए था। अगर वह समय पर पहुंचती या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराती तो घटना को रोका जा सकता था|



PM मोदी और राहुल गांधी ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों|



राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि,सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें| भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी के मेले में भगदड़ की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राजस्थान के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि वो जल्द से जल्द प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय लोगों की मदद करें।



मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को दी जाएगी 5 लाख रूपए की सहायता

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में मची भगदड़ में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। 



मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीकर के खाटूश्याम जी मन्दिर में हुई भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने तथा दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।



भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में हुए हादसे की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 5-5 लाख रूपए एवं घायलों को 20-20 हजार रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।