मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी गॉट टैलेंट में क्रिएशन ग्रुप के सिंगिंग कलाकारों ने मचाया धमाल

- उत्तर भारत के प्रमुख टैलेंट शो आर्गेनाइजर एमएल फिल्म प्रोड़क्शन के टैलेंट शो में क्रिएशन ग्रुप के कलाकारों की मधुर आवाज ने बटौरी खूब वाहवाही- बिग बॉस शो और इंड़ियन रियलिटी शो एमटीवी रोडिज के विजेता आ…

यूपी गॉट टैलेंट में क्रिएशन ग्रुप के सिंगिंग कलाकारों ने मचाया धमाल
यूपी गॉट टैलेंट में क्रिएशन ग्रुप के सिंगिंग कलाकारों ने मचाया धमाल | फ़ोटो: TVL News

- उत्तर भारत के प्रमुख टैलेंट शो आर्गेनाइजर एमएल फिल्म प्रोड़क्शन के टैलेंट शो में क्रिएशन ग्रुप के कलाकारों की मधुर आवाज ने बटौरी खूब वाहवाही


- बिग बॉस शो और इंड़ियन रियलिटी शो एमटीवी रोडिज के विजेता आशुतोष कौशिक ने किया सभी विजेताओं को सम्मानित


उत्तर भारत के प्रमुख टैलेंट शो आर्गेनाइजर एलएल फिल्म प्रोड़क्शन द्वारा यूपी गॉट टैलेंट 2022 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आये सैकड़ों प्रतिभागियो ने भाग लिया। टेलेंट शो में बिग बॉस और इंड़ियन रियलिटी शो एमटीवी रोडिज के विजेता आशुतोष कौशिक ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की। शो में मुजफ्फरनगर के क्रिएशन ग्रुप के सिंगिंग कलाकारो की मधुर आवाज ने सभी श्रोताओं को अपना कायल कर दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देने वाले ये कलाकार पूरे टैलेंट शो के दौरान श्रोताओें के दिलों पर छाये रहे और पूरे शो में उन्होंने धमाल मचाये रखा। मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज से एलएलबी कर रही आयशा ने प्रथम, मुजफ्फरनगर के वसीम काजी ने द्वितीय और मुजफ्फरनगर के आजम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिएशन ग्रप के चेयरमैन अरशद गुडडू ने बताया कि उनके ग्रुप से आयशा, वसीम काजी, आजम के साथ-साथ आबाद खान, जोया सैफी, अनम गौर, साकिब गौर, अब्बास अंसारी, शाहनवाज, गुड्डू भारती, अनीश खान, संजय त्यागी ने शो में पार्टिसिपेट किया। पार्टीसिपेट करने वाली 3 सिंगिंग प्रतिभा रूड़की से थी और बाकी सभी मुजफ्फरनगर से। सेलिब्रिटी गेस्ट आशुतोष कौशिक द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। शो के डायरेक्टर सरफराज सैफी और आयोजक रोहित कुमार लिसाड़ी ने शानदार प्रस्तुति के लिए क्रिएशन ग्रुप के प्रतिभागियों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फैज ए आम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अली जान, नगर निगम के वाइस चेयरमैन इकराम बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित उत्तर भारत की जानी-मानी माड़लिंग, डांसिग व सिंगिंग के क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद रही।



Report -  विवेक जैन

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।