मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सीतापुर: भारी बारिश से ढही मकान और दीवार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 की मौत, 2 घायल

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मकान या दीवार गिरने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हुई और 2 लोग घायल हुए। लगातार हो रही बारिश से बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं मे…

सीतापुर: भारी बारिश से ढही मकान और दीवार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 की मौत, 2 घायल
सीतापुर: भारी बारिश से ढही मकान और दीवार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 की मौत, 2 घायल | फ़ोटो: TVL News

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मकान या दीवार गिरने की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हुई और 2 लोग घायल हुए।  लगातार हो रही बारिश से बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दम तोड़ा। 



सीतापुर जिले में दीवार गिरने की घटना में मारे गए 7 लोगों में से चार की मौत मानपुर थाना क्षेत्र से जबकि तीन की मौत सदरपुर थाना क्षेत्र से हुई है|  सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।



 सीतापुर के ज़िलाधिकारी ने बताया, "सीतापुर में कल रात भारी बारिश से तीन जगहों पर मकान या दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हुई और 2 लोग घायल हैं।""घायलों में से एक को छुट्टी दे दी गई है, दूसरे की हालत स्थिर है। पीड़ितों के परिवारों को मदद मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।"




जिले में के ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा लक्षिमनपुर निवासी हरीश के कच्चे घर की दीवार रात करीब 2:45 बजे गिर गई। दीवार गिरने से कच्चे कमरे की छत भी बैठ गई। दीवार के समीप सो रहीं हरीश की मां लल्ली, उनके दो बेटे आठ वर्षीय शैलेन्द्र व 12 वर्षीय शिवा और उनकी बहन की लड़की महक दीवार के मलबे में दब गई। दीवार के नीचे दबने से सभी की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हुए। घायल सुमन (25) व शिवानी (10) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 





सदरपुर इलाके के गांव बिलौली नानकारी में दीवार के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। गांव निवासी राम लोटन और उनकी पत्नी अनीता रात में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकलते दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की। 




वहीं सदरपुर इलाके के गांव महरिया निवासी बुजुर्ग श्रीकृष्ण मौर्य की मौत भी दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। बुजुर्ग श्रीकृष्ण सो रहे थे, उसी समय दीवार गिर गई। दोनों गांवों में कोहराम मच हुआ है।





मृतकों के परिवार जन को दी जाएगी आर्थिक सहायताः डीएम विशाल भारद्वाज के मुताबिक जिले में तीन स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं हुईं हैं। इनमें 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं। एक घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो का इलाज चल रहा है। डीएम के मुताबिक मृतकों के परिवार जन और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।