मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ED - CBI से छापा डलवाती है भाजपा: अखिलेश यादव

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई से छापा डलवाती है जो विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिला…

विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ED - CBI से छापा डलवाती है भाजपा: अखिलेश यादव
विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ED - CBI से छापा डलवाती है भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई से छापा डलवाती है जो विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है और मुकाबला कर रही है उनके नेताओं और परिवार के लोगों पर आरोप लगाकर संस्थाओं के जरिए बदनाम करने की साजिश हो रही है। यह जितने छापे पड़ रहे हैं, सब राजनैतिक है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। देश की जनता जागरूक है, समझदार है, वह जानती है कि चुनाव पास है, इसीलिए जानबूझकर छापे मारे जा रहे हैं।



श्री यादव ने कहा कि इसी तरह से विधानसभा चुनाव के दौरान कन्नौज के एक इत्र व्यवसायी के घर छापा पड़ा था और भाजपा ने झूठा प्रचार किया कि समाजवादी पार्टी के इत्र बनाने वाले उद्योगपति के घर पैसा निकला। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन सच्चाई सामने आई तो वह भाजपा का ही आदमी निकला। भाजपा चुनाव से पहले विपक्षी दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने की रणनीति के तहत छापे डलवाती है। जिन नेताओं पर सीबीआई, ईडी, इन्कम टैक्स के आरोप थे, वह भाजपा में चले गये तो सुरक्षित हो गये, अब उनके यहां छापे नहीं पड़ते।


रविवार को सीतापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर महमूदाबाद में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद श्री यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी के रास्ते से भटक गयी है। बीएसपी, भाजपा से मिली हुई है। बहुजन समाज पार्टी भाजपा की बी टीम के रूप में काम करती है। विधानसभा के चुनाव में बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय में तय होते रहे। बसपा के प्रत्याशी जीतने के लिए नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी आगे न बढ़ जाये इसके लिए उतारे जाते थे।


 अखिलेश यादव ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का झूठा वादा किया। आज आलू किसान परेशान है। कोल्ड स्टोरेज के सामने लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई है। बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, आगरा सभी जिलो का यही हाल है। भाजपा सरकार ने किसानों का आलू नहीं खरीदा।


अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यही किसान और नौजवान भाजपा को हरायेगे। लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी अपने गठबन्धन के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है आज उत्तर प्रदेश में जितने भी गैर कानूनी निर्माण हो रहे है वो सभी भाजपा नेताओं के है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे ??र जाते है तो माफिया उनका स्वागत करते है मुख्यमंत्री ने खुद अपने केस वापस लिए और उप मुख्यमंत्री के भी केस वापस लिए। इसी लिए सरकार प्रदेश के टाप हन्ड्रेड माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टापटेन या टाप हन्ड्रेड माफियाओं की सूची जारी करें।



 इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,  रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा एवं अरविन्द सिंह गोप, उत्कर्श सिंह वर्मा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक अनिल वर्मा, आनंद भदौरिया पूर्व विधायक झीन बाबू, राजेन्द्र यादव, उत्कर्ष वर्मा, राजेश यादव, दिग्विजय सिंह ‘देव‘, प्रो0 अली (महमूदाबाद), डा0 आशुतोष वर्मा,  ज़हीर अब्बास,  छत्रपाल सिंह यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।