मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नागा चैतन्य का आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर पर आया प्यार भरा रिएक्शन, दिल से की सराहना

आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर पर नागा चैतन्य ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर अभी कल ही आया है और आते ही इसने दिल जीतना शुरू कर दिया है। हंसी, मस्त…

नागा चैतन्य का आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर पर आया प्यार भरा रिएक्शन, दिल से की सराहना
नागा चैतन्य का आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर पर आया प्यार भरा रिएक्शन, दिल से की सराहना | फ़ोटो: TVL News

आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर पर नागा चैतन्य ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर अभी कल ही आया है और आते ही इसने दिल जीतना शुरू कर दिया है। हंसी, मस्ती और ढेर सारे प्यार से भरी ये फिल्म की झलक देखकर लग रहा है कि ये एक मजेदार कहानी लेकर आ रही है। 2007 की सुपरहिट 'तारे ज़मीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही ये फिल्म दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा रही है, और ट्रेलर ने तो इस जोश को और भी बढ़ा दिया है।

जहां ट्रेलर को हर तरफ से जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं एक्टर नागा चैतन्य भी इससे खासा इम्प्रेस हुए हैं। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है।

साउथ के एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सितारे जमीन पर के ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने लिखा –

"ये शानदार लग रहा है आमिर सर... दिल छू लेने वाला। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।"

इसके अलावा, आमिर खान प्रोडक्शंस 10 नए एक्टर्स को लॉन्च कर रहा है, जिनमें आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' का निर्देशन किया था। इस बार वे आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं, जिसमें खुद आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।