मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सोहम शाह ने क्रेज़ी से दर्शकों को एक अनोखा और अतरंगी सफर देने का किया वादा!

एंटरप्रेन्योर-एक्टर सोहम शाह, जो अपनी कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के चयन में अलग नजरिया रखते हैं, अब अपने अगले प्रोजेक्ट में एक नई और अलग शैली की कोशिश करने के लिए तैयार हैं। तुम्बाड की शानदार सफल…

सोहम शाह ने क्रेज़ी से दर्शकों को एक अनोखा और अतरंगी सफर देने का किया वादा!
सोहम शाह ने क्रेज़ी से दर्शकों को एक अनोखा और अतरंगी सफर देने का किया वादा! | फ़ोटो: TVL News

एंटरप्रेन्योर-एक्टर सोहम शाह, जो अपनी कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के चयन में अलग नजरिया रखते हैं, अब अपने अगले प्रोजेक्ट में एक नई और अलग शैली की कोशिश करने के लिए तैयार हैं। तुम्बाड की शानदार सफलता के बाद, एक कल्ट क्लासिक बन गई यह फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे बड़ी री-रिलीज़ बनकर सामने आई है। ऐसे में सोहम अब अपने नए प्रोजेक्ट क्रेज़ी से दर्शकों को सरप्राइस करने के लिए तैयार हैं।


प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सोहम शाह कहते हैं, “यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और मार्च 2025 में रिलीज़ होगी। यह एक ‘अतरंगी’ फ़िल्म है और तुम्बाड से बिल्कुल अलग है। (हंसते हुए) और मैंने इसमें धोती की जगह कोट पहना है।” हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन क्रेजी के मोशन पोस्टर ने पहले ही अपने बोल्ड और अनोखे अंदाज से फैंस को अपनी तरफ खींचा है।


सोहम के प्रोड्यूसर के रूप में काम उनकी ये कमिटमेंट दिखाती है कि वो "नई मेनस्ट्रीम सिनेमा" बनाने में विश्वास रखते हैं, जो हर प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव, अनोखी कहानी, और नया नज़रिया देता है।


यह सोहम शाह का प्रोडक्शन हाउस, सोहम शाह फिल्म्स, सितंबर 2024 में तुम्बाड के दोबारा रिलीज के साथ एक बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। इस फिल्म ने 2018 के ओरिजनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तीन गुना ज्यादा कमाई की है। अब इस सफलता के बाद, सोहम 'क्रेज़ी' के साथ दर्शकों को एक और रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।


तुम्बाड 2 की घोषणा ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, जिससे फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है। 7 मार्च, 2025 को क्रेज़ी रिलीज़ होने और तुम्बाड 2 पर काम चल रहा है, सोहम शाह एक बार फिर दिखा रहे हैं कि सिनेमा के लिए उनके प्यार की कोई सीमा नहीं है। चाहे वह लोककथा हॉरर हो या कुछ और "अतरंगी", सोहम ऐसी फिल्में बनाना जारी रखते हैं जो सीमा को पार करने के साथ, दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।