मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Timber Trail Ropeway Accident: परवाणु में केबल कार हुआ खराब, हवा में अटकी 15 जिंदगियां, 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी लोगों को सुरक्षि बचाया गया

परवाणू: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में मौजूद टिम्बर ट्रेल रोपवे (केबल कार) बीच हवा में फंस गई| रोपवे में पर्यटकों के साथ केबल कार ट्रॉली भी फंसी हुई है। सोमवार सुबह 11 बजे टिंबर ट्रेल रोपवे…

Timber Trail Ropeway Accident: परवाणु में केबल कार हुआ खराब, हवा में अटकी 15 जिंदगियां, 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी लोगों को सुरक्षि बचाया गया
Timber Trail Ropeway Accident: परवाणु में केबल कार हुआ खराब, हवा में अटकी 15 जिंदगियां, 4 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी लोगों को सुरक्षि बचाया गया | फ़ोटो: TVL News

परवाणू:  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में मौजूद टिम्बर ट्रेल रोपवे (केबल कार) बीच हवा में फंस गई|  रोपवे में पर्यटकों के साथ केबल कार ट्रॉली भी फंसी हुई है। सोमवार सुबह 11 बजे टिंबर ट्रेल रोपवे में 15 लोग फंस गए । इन सभी को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। यह ट्रॉली पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक 120 फीट ऊंचाई पर अटकी रही।



सोमवार सुबह 11 बजे केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 2 वरिष्ठ नागरिकों और 5 महिलाओं सहित 15  लोग केबल कार ट्रॉली में फंस गए हैं। घंटे 4-5 घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है| NDRF, सोलन जिला प्रशासन और टिंबर ट्रेल के टेक्निकल स्टाफ की मदद से फंसे हुए सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया।



डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया,''परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार ट्रॉली में फंसे लोगों को बचा लिया गया है| 



आपदा प्रबंधन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी परवाणू रेस्क्यू ऑपरेशन पर ओंकार चंद शर्मा ने बताया,''11:30 बजे के आस-पास 15 लोग टिम्बर ट्रेल में लोग फंस गए थे।  NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी और हमने इंडियन एयर फोर्स को स्टैंड बाई पर रखा था। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सभी लोग स्वस्थ्य हैं|



एनडीआरएफ अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा,''इस बचाव अभियान में सबसे बड़ी बाधा फंसे हुए पर्यटकों को यह विश्वास दिलाना था कि हम उन्हें सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाल सकते हैं। पूरे रेस्क्यू में करीब 3-4 घंटे लगे। इसके अलावा हम रोपवे का सर्वेक्षण कर रहे हैं: 



परवाणू घटना पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कहा, यह घटना चिंता का विषय है लेकिन 11 लोग जो फंसे थे वह सब सुरक्षित हैं। मौसम खराब होने की वजह से बचाव कार्य में दिक़्कत आई। यात्रियों से भी निवेदन है कि वह खुद भी अपनी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लें और ऐसी जगहों पर जाने से परेहज करें जहां जाने में खतरा है| इस मामले में जांच बिलकुल होगी लेकिन सब सुरक्षित निकल आएं है यह बड़ी बात है|



इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा था, "सोलन के परवाणू टिम्बर ट्रेल में फंसे पर्यटकों का बचाव अभियान जारी है। मैं मौके पर पहुंच रहा हूं।,' प्रशासन मौके पर है और एनडीआरएफ व प्रशासन की मदद से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।