मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने जीता सिल्वर: फाइनल में 9 रन से हारी महिला क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड

Commonwealth Games 2022: भारत महिला क्रिकेट T20 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारा और रजत पदक जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है| ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबा…

कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने जीता सिल्वर: फाइनल में 9 रन से हारी महिला क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने जीता सिल्वर: फाइनल में 9 रन से हारी महिला क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड | फ़ोटो: TVL News

Commonwealth Games 2022: भारत महिला क्रिकेट T20 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारा और रजत पदक जीता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है| ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।



कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने  इंडिया महिला क्रिकेट टीम को 9 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। टीम इंडिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में फाइनल मुकाबला मैच आखिरी ओवर तक गया, लेकिन भारत 162 रनों के टारगेट को हासिल नहीं कर सका| 



 T20 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 161 का स्कोर बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम आखिरी तक लड़ी लेकिन 152 रन ही बना पाई। एक वक्त भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद से विकेट नियमित अंतराल पर गिरे और भारतीय टीम मैच हार गई। फाइनल में हारकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया।



 ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट एश्ली गार्डनर ने लिए। स्पिनर एशले गार्डनर ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए।   उनके अलावा मेगन शूट ने दो और डार्सी ब्राउन तथा जेन जोनासन के खाते में एक-एक विकेट आए।



 टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हरमनप्रीत कौर ने बनाए। उन्होंने 43 गेंद में 65 रन की पारी खेली। भारतीय महिला टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। मंधाना 7 गेंद में सिर्फ 6 रन बना पाईं और बोल्ड हो गईं। वहीं, शेफाली का कैच छूटा फिर भी वह इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाईं और 7 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।




ऑस्ट्रेलिया से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी 22 के स्कोर पर ही अपने दोनों ओपनरों शेफ़ाली वर्मा (11) और स्मृति मंधाना (6) का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (65) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (33) ने तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 96 रनों की साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला। हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, रॉड्रिग्स ने 33 गेंदों पर तीन चौके लगाए। रॉड्रिग्स टीम के 118 के स्कोर पर तीसरे बैटर के रूप में आउट हुईं।



रॉड्रिग्स के आउट होने के बाद ऐश्ली गार्डनर ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर भारत को संकट में डाल दिया। गार्डनर ने पहले पूजा वस्त्रकर (1) और फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा विकेट झटक लिया। पांच विकेट खोने के बाद भारत के छठा झटका स्नेह राणा (8) के रूप में रन आउट के रूप में लगा।



ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी पांच विकेट 13 रन के भीतर ले लिए। टीम को अंतिम दो ओवर में गोल्ड मेडल जीतने के लिए 17 रन बनाने थे और चार विकेट बाकी थे। टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे, लेकिन टीम 19.3 ओवर में 152 रन ही बना सकी।



दोनों टीमों ???ी प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह



ऑस्ट्रेलियाहिला क्रिकेट टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, रचेल हेंस, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ली गार्डनर, जेस जोनासन, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन, एलाना किंग




कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य समेत कुल 52 पदक जीत चुका है। इसमें 17 स्वर्ण, 14 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं।  आज- रविवार, 7 अगस्त को बॉक्सिंग में 3 स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक मिला है। मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर मिला है। दस हज़ार मीटर पैदल चाल और महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में कांस्य पदक मिला है| मिश्रित डबल्स स्क्वैश में कांस्य पदक|  बैडमिंटन पुरुष एकल में कांस्य पदक मिला|


भारत के पदक विजेता

17 स्वर्ण:  मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन


14 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम



21 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, किदांबी श्रीकांत



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 

भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य

भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड

CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार

CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य

CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल 

CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड

CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड 

CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल 

CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर 

CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्व 

CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल 

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल 

CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल 

CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास 

CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया  

CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल 

CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य 

CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल 

CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल

CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड

CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य 

CWG 2022: नीतू ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

 CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीता गोल्ड

CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी 

CWG 2022: भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने दस हज़ार मीटर पैदल चाल में जीता कांस्य 

CWG:अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में जीता कांस्य, भारत की झोली में 47वां मेडल 

CWG 2022: बॉक्सिंग में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता मेडल 

CWG 2022: शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने पुरुष डबल्स टेबल टेनिस में जीता सिल्वर  

CWG 2022: सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल ने मिश्रित डबल्स स्क्वैश में जीता कांस्य, भारत के पदकों का अर्धशतक

Commonwealth Games 2022: किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।