बर्मिंघम: Commonwealth Games 2022: ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-7 से भारी हार के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता| भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सोमवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सोमवार, 8 अगस्त को हॉकी में भारतीय पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने स्वर्ण जीतने का मौका गंवा दिया और रजत पदक के साथ अपने अभियान को खत्म किया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं।
हॉकी में रजत पदक के साथ भारत का सफर खत्म हुआ है। कॉमनवेल्थ गेम्स के 11वें दिन भारत को बैडमिंटन में तीन गोल्ड मिले। एक गोल्ड टेबल टेनिस में मिला है। इसके साथ ही भारत के अब 22 गोल्ड सहित कुल 61 मेडल हो गए हैं। 11वें दिन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स में और लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स में सुनहरी कामयाबी हासिल की।
इसके बाद मेंस डबल्स में सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी फाइनल मुकाबला जीत लिया। गोल्ड मेडल मैच में भारतीय जोड़ी ने सीन वेंडी और वेन लेन की इंग्लैंड की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया।
टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स फाइनल में 40 साल के अचंता शरत कमल ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड के 4-1 से हराकर गोल्ड जीता। शरत कमल ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस सिंगल्स का गोल्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने 2006 में इस इवेंट में सोना हासिल किया था। 2022 में उन्होंने तीन गोल्ड जीते हैं। सिंगल्स से पहले उन्होंने मिक्स्ड डबल्स और मेंस टीम इवेंट में भी सुनहरी कामयाबी हासिल की थी। ओवरऑल कॉमनवेल्थ गेम्स में कमल के नाम कुल 7 गोल्ड हो गए हैं।
वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने भारत को पहला पदक दिलाया था।कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते हैं। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है।
भारत के पदक विजेता
22 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक- चिराग, अचंता शरथ कमल.
16 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम
23 कांस्य: गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रीसा और गायत्री, ज्ञानशेखरन साथियान
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भ??रत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर
भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड
CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल
CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड
CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर
CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल
CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल
CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास
CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया
CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल
CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य
CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल
CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल
CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड
CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य
CWG 2022: नीतू ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीता गोल्ड
CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी
CWG 2022: भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने दस हज़ार मीटर पैदल चाल में जीता कांस्य
CWG:अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में जीता कांस्य, भारत की झोली में 47वां मेडल
CWG 2022: शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने पुरुष डबल्स टेबल टेनिस में जीता सिल्वर
Commonwealth Games 2022: किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य
कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने जीता सिल्वर, ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड
CWG 2022: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में 'मिला' 18वां सोना
CWG 2022: त्रीसा और गायत्री की युगल जोड़ी ने बैडमिंटन में जीता कांस्य
CWG 2022: बॉक्सर सागर अहलावत ने जीता रजत, बॉक्सिंग में भारत को मिले 7 मेडल
CWG 2022: शटलर पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड
CWG 2022: लक्ष्य सेन ने भारत के लिए जीता 20वां गोल्ड
CWG 2022: जी साथियान ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 58वां पदक
CWG 2022: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने किया कमाल, डबल्स बैडमिंटन में गोल्ड पर किया कब्जा
CWG 2022: शरथ कमल ने जीता गोल्ड , भारत का 60वां पदक