मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी, एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर जीते मेडल

Birmingham Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार, 7 अगस्त को भारत के लिए स्वर्ण पदकों की बारिश हो रही है|ट्रिंपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। ट्रिपल जंप (पहली बार ग…

CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी, एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर जीते मेडल
CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी, एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर जीते मेडल | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार, 7 अगस्त को भारत के लिए स्वर्ण पदकों की बारिश हो रही है|ट्रिंपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। ट्रिपल जंप (पहली बार गोल्ड) में पहली बार भारतीय फिनिश 1-2 के रूप में इतिहास रचा गया| राष्ट्रमंडल खेलों में एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर के माध्यम से भारत ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण और रजत जीता| मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला है। 



केरल के 25 वर्षीय एल्धोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता। भारत के ही अब्दुल्ला अबूबकर ने 17.02 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर जीता। ये कॉमनवेल्थ इतिहास में पहला मौका है जब भारत के दो खिलाड़ियों ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर दोनों जीता है।



एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला ने शुरुआती दो स्थानों में जगह बनाई है। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अब्दुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। 



भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की। एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप इवेंट में एल्धोस पॉल ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वो पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने ट्रिपल जंप में 17 मीटर की दूरी तय की है।




बर्मिंघम 2022 में रविवार, 7 अगस्त से पहले, भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रिपल जंप में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 के खेलों में भारत का पहला पदक जीता - कांस्य और उन्होंने 1974 में रजत के साथ इसे बेहतर बनाया। रेनजीत माहेश्वरी ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में घर में ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता था। अरपिंदर सिंह ने ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ट्रिपल जंप में कांस्य पदक जीता।



एल्धोस पॉल, जिन्होंने पिछले महीने यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहुंचने वाले पहले भारतीय ट्रिपल जम्पर बनकर इतिहास रचा था, ने 17.03 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। हवा सहायता के कारण इसे उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड नहीं किया गया था।



कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 45 पदक जीत चुका है। इसमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। आज बॉक्सिंग में दो स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक मिला है।



भारत के पदक विजेता

16 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घंघास, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल


11 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर


 17 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 

भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य

भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड

CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार

CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य

CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल 

CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड

CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड 

CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल 

CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर 

CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्व 

CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल 

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल 

CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल 

CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास 

CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया  

CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल 

CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य 

CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल 

CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल

CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड

CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य 

CWG 2022: नीतू ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

 CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीता गोल्ड







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।