मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया को 1-3 से हारकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता। गत चैंपियन भारत मंगलवार (2 अगस्त)…

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार | फ़ोटो: TVL News

Commonwealth Games 2022:  बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया को 1-3 से हारकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता।  गत चैंपियन भारत मंगलवार (2 अगस्त) को स्वर्ण पदक के मैच में उत्साही मलेशिया से 1-3 से हार गया। भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम को मलेशिया के खिलाफ 1-3 की हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 



सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सबसे पहले कोर्ट पर उतरी। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को टेंग फोंग आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी के खि??ाफ 18-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी|



भारत को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू से वापसी दिलाने की उम्मीद थी| सिंधू ने भारत को बराबरी तो दिला दी लेकिन महिला एकल में वह बिलकुल बेरंग नजर आई और उन्हें जिन वेई गोह को 22-20, 17-21 से हराने के दौरान काफी जूझना पड़ा|



किदांबी श्रीकांत ने भी निराश किया। उन्होंने एनजी टीजे योंग के खिलाफ पहला गेम 19-21 से गंवा दिया लेकिन अगले गेम में वापसी करते हुए 21-6 की एकतरफा जीत दर्ज की| श्रीकांत हालांकि तीसरे और निर्णायक गेम में लय कायम रखने में नाकाम रहे और 16-21 से हार गए जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया| 



कूंग ली पियर्ली टेन और मुरलीधरन थिन्नाह की जोड़ी ने इसके बाद महिला युगल में त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की 38वें नंबर की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक मलेशिया की झोली में डाल दिया।



बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शटलर पीवी सिंधु ने कहा,"गोल्ड छूटने का दुख है।मैंने अपनी टीम को पॉइंट ज़रूर दिया लेकिन यह खेल का हिस्सा है,आप कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं। यहां से बहुत कुछ सकारात्मक लेना है और मजबूत होकर वापस आना है। मझे एकल में स्वर्ण की उम्मीद है|



बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा,'चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुई। मुझे और अधिक सुसंगत होना चाहिए था। मैं इसका विश्लेषण करूंगा कि क्या गलत रहा और फिर से एकल के लिए बेहतर करूंगा|



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Commonwealth Games2022 में रजत पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई दी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; "बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी,, बी. सुमित रेड्डी, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी, तृषा जॉली, आकर्षी कश्यप, , गायत्री गोपीचंद और पीवी सिंधु खिलाडियों की भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई। उनकी उपलब्धि पर गर्व है।" 



प्रधानमंत्री ने कहा;"बैडमिंटन भारत में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खेलों में एक है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक की जीत से खेल को और भी अधिक लोकप्रिय बनाने तथा आने वाले समय में ज्यादा लोगों द्वारा इसे चुने जाने में सहायता मिलेगी।"



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 


भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 13 मेडल जीते हैं। मेडल टैली में भारत अभी छठे स्थान पर है। भारत ने लॉन बाउल्स में 1 मेडल, जूडो में 2 मेडल और 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते|  इसके अलावा भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष)  और भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम 1-1 मेडल आये है|


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


5 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स), भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष)

5 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम

3 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर



वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 


CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर

 

भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य


भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड


CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया


इंडियन वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर , भारोत्तोलन में भारत का 8वां पदक






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।