मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर

Birmingham Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जूडो में +78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की तूलिका मान ( Indian judoka Tulika Maan) स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। तुलिका मान को फ…

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022:  बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जूडो में +78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की तूलिका मान ( Indian judoka Tulika Maan) स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। तुलिका मान को फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। भारतीय जुडोका तूलिका मान ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के +78 किग्रा में रजत पदक जीता|



भारतीय जुडोका तूलिका मान ने फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन से हारने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के +78 किग्रा कैटेगरी में रजत पदक जीता| जूडो में ये भारत का तीसरा और कुल 16वां मेडल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जूडो में रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई दी।



जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा एडलिंग्टन ने सेमीफाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।



इससे पहले तूलिका ने भी वजा-आरी से पॉइंट हासिल कर लिया था। अगर थ्रो कम ताकत से किया गया, तो उसे वजा-आरी कहते हैं। इसमें आधा पॉइंट दिया जाता है। किसी खिलाड़ी के दो बार वजा-आरी करने पर एक फुल पॉइंट मिलता है और वह खिलाड़ी विजेता बनता है। हालांकि, तूलिका जब तक दूसरी बार वजा-आरी या इपपोन की कोशिश करतीं, उससे पहले सारा ने इपपोन करके मैच जीत लिया। सारा ने आखिरी मिनट में इपपोन से मैच जीता। 


ज़्यादा खुश नहीं हूं...: जूडो में Silver Medalजीतने पर तूलिका मान

जूडो में रजत पदक जीतने वाली भारत की तूलिका मान ने कहा,'' मैं इसे ज़्यादा खुश नहीं हूं, मुझे गोल्ड के लिए अब दोबारा कोशिश करनी होगी। मेरे लिए मेरा तिरंगा बीच में होना चाहिए था सबसे ऊपर। प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। आगे मैं एशियन गेम्स और फिर ओलंपिक के लिए तैयारी करूंगी| यह मेडल मैं अपने कोच और अपनी मां को समर्पित करना चाहूंगी|



बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का जूडो में दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता था। वहीं, कुल मिलाकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 16वां पदक है। बुधवार के दिन का यह भारत का तीसरा पदक रहा। इससे पहले लवप्रीत सिंह (वेटलिफ्टिंग), सौरव घोषाल (स्क्वैश) ने पदक जीते हैं। 



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 


भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 16 मेडल जीते हैं। पदक तालिका में भारत 16 मेडल के साथ सातवें स्थान पर है| भारत ने लॉन बाउल्स में 1 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 9 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते|  इसके अलावा भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम और स्क्वैश में 1-1 मेडल आये है|


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


5 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स), भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष)

6 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम

5 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल


वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 


CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 


भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य


भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड


CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया


CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार


CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।