Birmingham Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला पहलवान पूजा गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा में कांस्य पदक जीता| पूजा गहलोत ने भारत को कुश्ती में सातवां पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य जीता।
पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 31 पदक जीत चुका है। इसमें नौ स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
आज दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में हार के बाद जैस्मिन को कांस्य के साथ संतोष करना पड़ा।प हलवान पूजा गहलोत ने में 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर पूजा गहलोत भावुक हुईं। पहलवान पूजा गहलोत ने कहा, "मैं अपने देशवासियों से माफी मांगती हूं। मैं यहां राष्ट्रगान बजवाना चाहती थी। मैं अपना ऊपर और काम करूंगी।"
भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज के साथ 31 मेडल हो गए हैं। भारत ने लॉन बाउल्स में 2 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 11 मेडल वेटलिफ्टिंग ( 1 पैरा पावरलिफ्टिंग समेत) में जीते| भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, स्क्वैश , ऊंची कूद (पुरुष) और लंबी कूद (पुरुष) में 1-1 मेडल आये है| कुश्ती में 7 मेडल आये है| महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज और बॉक्सिंग (महिला) में 1-1 मेडल आये है|
भारत के पदक विजेता
9 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया
11 रजत: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका गोस्वामी,अविनाश साबले, भारतीय पुरुष लॉन बॉल्स टीम
11 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया, पूजा गहलोत
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर
भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड
CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल
CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड
CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर
CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल