मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला हॉकी मैच में भारत ने कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता | भारत की…

CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य
CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला हॉकी मैच में भारत ने कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता | भारत की कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने शूटआउट में  4 में से 3 गोल बचाए। भारत की महिला टीम ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। 



इसी के साथ महिला हॉकी मैच में पदक के लिए 16 साल का इंतजार खत्म हो गया है| भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) जीता था। भारत की महिला हॉकी टीम ने 16 साल के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक के सूखे को समाप्त कर रविवार को 2022 के आयोजन में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता।



 सविता पुनिया की अगुवाई वाली टीम ने शूटआउट में 2-1 से जीत के बाद टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया, जब टीमें नियमन समय के अंत में 1-1 से बराबरी पर थीं।



महिला हॉकी खिलाड़ी टीम वंदना कटारिया ने कहा," मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मुझे मेरी टीम पर गर्व है। मुझे अपने कोच पर भी गर्व है कि ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद उन्होंने हमारा मनोबल बढ़ाया और जिससे हम आज मैच जीते|



कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा," मैं बहुत खुश हूं। अगर अपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलता है तो इससे अच्छा क्या है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ शूटआउट में हमें बहुत आत्मविश्वास था लेकिन जो भी हुआ उससे थोड़ा मनोबल टूटा था|



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। आपके उत्साही प्रदर्शन और टीम वर्क ने प्रत्येक भारतीय का दिल जीता है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है।



PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "भारत का हॉकी के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता है। इस प्रकार, यह निश्चित है कि प्रत्येक भारतीय को कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी असाधारण महिला हॉकी टीम पर गर्व है। कई वर्षों में यह पहली बार है जब महिला टीम कॉमनवेल्थ पोडियम पर है। टीम पर गर्व है।"



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,"महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। टीम की कैप्टन सविता पुनिया, सोनिका और नवनीत ने दमदार परफॉर्मेंस दी। टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई। बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने के लिए अमित पंघल और नीतू घनघस को बधाई।  पूरे देश को आप सभी पर गर्व है। 



कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 41 पदक जीत चुका है। इसमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं|



भारत के पदक विजेता

13 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस)



11 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम


17 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, भारतीय महिला हॉकी टीम




संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर



वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 

भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य

भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड

CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया

CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार




CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य

CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल 

CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड

CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड 

CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल 

CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक 

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर 

CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्व 

CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल 

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल 

CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल 




CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास 

CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया  

CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल 

CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य 

CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल 

CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल


CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।